Thursday, April 16, 2026

Gaya News : गया-पटना रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य

Gaya News : गया-पटना रूट पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य

Share

गया रेलवे स्टेशन स्थित छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म पर कंस्ट्रक्शन का काम मंगलवार की देर शाम समाप्त हो गया है. अब बुधवार को गया-पटना रेलखंड पर रेगुलर ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. साथ ही दूसरे रूट से चलनेवाली ट्रेनें भी अपने निर्धारित रूट से चलेगी. गौरतलब है कि 24 नवंबर से सात जनवरी तक गया रेलवे स्टेशन स्थित छह और नंबर प्लेटफॉर्म पर कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया गया है. काम खत्म होने के बाद अब निर्धारित रूट से ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा.

45 दिनों के बाद गया आयी इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस

मेगा ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 18623 इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन 23 नवंबर से छह जनवरी तक पटना-इस्लामपुर-तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते से किया जा रहा था. लेकिन, मंगलवार देर रात 12 बजे 45 दिनों के बाद गाड़ी संख्या 18624 हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस गया रेलवे स्टेशन आयी. स्टेशन प्रबंधक के नेतृत्व में समय सीमा के अंदर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया.

इन रद्द ट्रेनों का परिचालन शुरू

गाड़ी संख्या 03336 गया-पटना मेमू

गाड़ी संख्या 03353 पटना-गया मेमूगाड़ी संख्या 03381 गया-डेहरी ऑन सोन मेमू

गाड़ी संख्या 03382 डेहरी ऑन सोन-गया मेमूगाड़ी संख्या 03385 झाझा-गया पैसेंजर स्पेशल

गाड़ी संख्या 03386 गया-झाझा पैसेंजर स्पेशलगाड़ी संख्या 03390 गया-किऊल पैसेंजर स्पेशलगाड़ी संख्या 03393 किऊल-गया पैसेंजर स्पेशल

गाड़ी संख्या 03394 गया-किऊल पैसेंजर स्पेशलगाड़ी संख्या 03613 पटना-गया पैसेंजर स्पेशलगाड़ी संख्या 03614 गया-पटना पैसेंजर स्पेशल

गाड़ी संख्या 03313 राजेंद्रनगर टर्मिनल-गया एक्सप्रेस स्पेशलगाड़ी संख्या 03314 गया-राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल

गाड़ी संख्या 03615 जमालपुर-गया पैसेंजर स्पेशलगाड़ी संख्या 03616 गया-जमालपुर पैसेंजर स्पेशलगाड़ी संख्या 03627 किऊल-गया पैसेंजर स्पेशल

Read more

Local News