The Game Awards 2025 यानी दुनिया के सबसे बड़े गेमिंग इवेंट में सालभर के बेस्ट गेम्स को अवॉर्ड मिले. फ्रेंच स्टूडियो Sandfall Interactive की पहली ही बड़ी रिलीज़ Clair Obscur Expedition 33 ने सबको चौंकाते हुए Game of the Year का ख़िताब अपने नाम कर लिया. इतना ही नहीं, इस RPG ने वो कर दिखाया जो शायद ही कभी हुआ हो. इसे कुल दस नॉमिनेशन मिले थे और इनमें से नौ कैटेगरीज में इसने सीधा जीत दर्ज की. यहां तक कि Best Game Direction, Best Narrative और Best RPG जैसे मेन अवॉर्ड भी Expedition 33 की झोली में गए.
बड़ी अनाउंसमेंट्स और गेम रिवील्स
इस बड़े इवेंट में न सिर्फ़ विनर्स की अनाउंसमेंट हुई बल्कि कई नए और हैरान करने वाले गेम खुलासा भी हुआ और उनके ट्रेलर्स भी पेश किए गए. Tomb Raider से लेकर Control के सीक्वल तक और Star Wars की नई कहानी से लेकर Highguard जैसे फ्रेश PvP गेम तक, शो में हर जॉनर के फैंस के लिए कुछ न कुछ खास देखने को मिला. अगर आप The Game Awards 2025 की अवॉर्ड लिस्ट पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक को क्लिक करें. इस आर्टिकल में हम आपको गेमिंग अवॉर्ड 2025 में ऐलान किए गए नए गेम्स के बारे में बताने जा रहे हैं.
Tomb Raider Catalyst
Crystal Dynamics और Amazon Game Studios ने अगला मेन Tomb Raider गेम अनाउंस किया. इसकी कहानी नॉर्थ इंडिया में सेट है, जहां Lara Croft एक खतरनाक रेस में है. वह एक पावरफुल मिथिकल ट्रेजर की खोज में है. यह अब तक की सबसे बड़ी Tomb Raider एडवेंचर बताई जा रही है. रिलीज़ 2027 में PC, PS5 और Xbox पर होगी.
Tomb Raider Legacy of Atlantis
1996 के ओरिजिनल Tomb Raider का रीइमेजिन्ड वर्जन है. यह पुराने फैंस के लिए नॉस्टैल्जिया और नए प्लेयर्स के लिए नया एक्सपीरियंस होगा. यह गेम 2026 में आएगा और Flying Wild Hog भी डेवलपमेंट में शामिल है.
Control Resonant
Remedy ने Control के सीक्वल का खुलासा किया, जहां कहानी Dylan Faden पर फोकस है. नया वेपन Aberrant और नए एबिलिटीज़ देखने को मिलेंगे. गेम 2026 में PC, PS5, Xbox और Mac पर रिलीज़ होगा.
Divinity by Larian Studios
Geoff Keighley की पूरी टीज़िंग इसी गेम की थी. Larian ने बताया कि यह उनका अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा. रिलीज़ विंडो फिलहाल घोषित नहीं है.
Star Wars Fate of the Old Republic
Casey Hudson की नई स्टूडियो Arcanaut ने एक दमदार Star Wars ARPG का ऐलान किया जहां खिलाड़ी Light या Dark Side चुन सकते हैं. रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई.
Highguard
Apex Legends और Titanfall के क्रिएटर्स का नया PvP Hero Shooter. यह देखने में Overwatch जैसा लेकिन घोड़ों पर तेज़ रफ्तार कॉम्बैट वाला गेम है. इस गेम को खेलना फ्री में उपलब्ध होगा और इसे 26 जनवरी 2026 को लॉन्च होगा.


