मेटा का एडिट्स ऐप अब और भी स्मार्ट हो गया है. अगर आप इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते हैं और चाहते हैं कि आपकी वीडियो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, यह ख़बर आपके लिए काफी काम की हो सकती है. मेटा ने अपने वीडियो एडिटिंग ऐप एडिट्स में कई नए फीचर्स जोड़ने का ऐलान किया है.
इनमें सबसे बड़े और खास फीचर का नाम एआई असिस्टेंट है. यह फीचर आपको एडिट्स ऐप में रील एडिटिंग करते वक्त बताएगा कि आपकी वीडियो क्यों चले और आगे क्या बनाए. इसके अलाव मेटा ने अपने इस एडिटिंग ऐप का डेस्कटॉप वर्ज़न लॉन्च करने का ऐलान भी कर दिया है, जो बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है. इससे यूज़र्स को बड़ी स्क्रीन पर एडिटिंग करना आसान हो जाएगा.
एआई असिस्टेंट से कैसे मिलेगी मदद
एडिट्स में आने वाला एआई असिस्टेंट आपके इंस्टाग्राम डेटा को पढ़कर समझेगा कि आपके किस वीडियो ने कितना काम किया. यह देखेगा कि लोगों ने वीडियो कितनी देर तक देखा, कहां छोड़ा और कितने नए फॉलोअर्स मिले. इस डेटा के आधार पर यह आपको नए वीडियो आइडियाज देगा.
अगर कोई ट्रेंडिंग ऑडियो चल रहा है, तो उसका सुझाव भी देगा. इसका मतलब है कि अब आपको एडिटिंग में हेल्प लेने के लिए अलग से चैटजीपीटी या किसी अन्य एआई ऐप की मदद नहीं लेनी पड़ेगी, क्योंकि सबकुछ एडिट्स के अंदर ही मिल जाएगा.
मेटा ने फेसबुक के लिए ऐसा ही टूल पिछले हफ्ते लॉन्च किया था. YouTube और TikTok भी ऐसे टूल्स देते हैं, लेकिन अब Meta सीधे इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के लिए इस फीचर को सीधा एडिट्स ऐप में दे रहा है, ताकि क्रिएटर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े रहे और ज्यादा कंटेंट बनाए.
नए फीचर्स से बदलेगा एडिटिंग एक्सपीरियंस
अब तक एडिट्स सिर्फ मोबाइल ऐप पर ही उपलब्ध था, लेकिन अब इसका डेस्कटॉप वर्ज़न भी लॉन्च होने वाला है. इससे क्रिएटर्स बड़ी स्क्रीन पर ज्याजा बारीकी से एडिटिंग कर सकेंगे और मोबाइल से डेस्कटॉप के बीच काम आसानी से सिंक भी हो जाएगा.
यह कदम कैपकट को टक्कर देने के लिए है, जिसका डेस्कटॉप वर्ज़न पहले से ही मौजूद है. इसके अलावा आज से ऐप में कुछ नए फीचर्स भी लाइव हो गए हैं. इसमें एक नया बीटा टैब भी आया है, जिसमें क्रिएटर्स को नए एक्सपेरिमेंटल फीचर्स पहले मिलेंगे और वो अपना फीडबैक दे सकेंगे.
अब ऑडियंस इनसाइट्स भी ज्यादा डिटेल में मिलेगी, जैसे दर्शकों की उम्र, लोकेशन और दिन के किस वक्त में वो बसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं. इसके अलावा nspiration Feed में अब टॉपिक सर्च भी होगी और एक ही वीडियो के कई वर्जन बनाकर टेस्ट करने का ऑप्शन भी मिलेगा.
मेटा के मुताबिक Edits से बने कंटेंट को 10% ज्यादा सेव और 2% रीशेयर मिलते हैं. एडिट्स को आइओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस पर फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है.


