Sunday, March 15, 2026

DSP को फांसी दो..’बादल हत्याकांड के विरोध में पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

Share

बिहार के रोहतास में कुछ दिनों पहले जिला मुख्यालय सासाराम में कथित रूप से यातायात डीएसपी आदिल बेलाल और उनके बॉडी गार्ड के द्वारा एक युवक बादल कुमार की हत्या को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है. इसी कड़ी में कुंवर राणा समाजिक कल्याण संस्थान ने आक्रोश मार्च निकाला. संयोजक राजन सिंह के नेतृत्व में लोग वीर कुंवर सिंह चौक से आक्रोश मार्च लेकर कर्पूरी चौक पहुंचे, जहां सभी ने आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन को समाप्त किया.ट्रैफिक डीएसपी पर हत्या का आरोप: प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वर्दी की अकड़ में ट्रैफिक डीएसपी आदिल बेलाल ने बादल कुमार के सिने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. वहीं अन्य दो युवकों को घायल कर दिया. ट्रैफिक डीएसपी ने ऐसा करके अंग्रेजों की बर्बरता को भी पीछे छोड़ दिया है. रैली में शामिल लोगों ने दो टूक कहा है कि यदि बादल के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सरकार को मंहगा पड़ेगा.

Read more

Local News