Dreame Technology ने आज भारतीय मार्केट में नए दो नए ऑल-इन-वन रोबोटिक वैक्यूम लॉन्च किए हैं. कंपनी का दावा है कि ये रोबोटिक वैक्यूम मॉर्डन घरों की सफाई का तरीका बदलने का दावा करते हैं. Dreame L40 Ultra AE और Dreame D20 Ultra आज से अमेज़न इंडिया और चुनिंदा क्रोमा स्टोर्स पर उपलब्ध हो गए हैं. इनकी कीमत क्रमश: 59,999 रुपये और 39,999 रुपये है.
ये दोनों डिवाइस हाई-पावर सुक्शन, स्मार्ट नेविगेशन और एडवांस्ड ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जो हर कोने-कोने को बिना किसी मेहनत के साफ रखते हैं. Dreame ने इन्हें खासतौर पर भारतीय घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया है, जहां पेट्स, कार्पेट, टाइट स्पेस और डेली डस्ट का मुद्दा आम है.
Dreame L40 Ultra AE की खास बातें
L40 Ultra AE में Dreame का proprietary Vormax suction system दिया गया है, जो 19,000Pa तक की पीक सुक्शन पावर डिलीवर करता है. कंपनी के TurboForce मोटर में इंटरनल रोटर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डिजाइन है, जो मोटर की रोटेशन स्पीड बढ़ाता है और लो-फ्रीक्वेंसी नॉइज को भी कम करता है. इससे न सिर्फ गहरी सफाई होती है, बल्कि घर का माहौल भी शांत रहता है.
इसके साथ TriCut Brush 3.0 भी आता है, जो अलग-अलग फ्लोर टाइर पर एडॉप्टेबल काम करता है. पालतू जानवार (Pet) पालने वाले घरों के लिए यह खासतौर पर काफी उपयोगी है, क्योंकि इसमें लिफ्टेबल रबर ब्रश है, जो हार्ड फ्लोर्स और कार्पेट दोनों से डस्ट और बड़े डेब्री हटाता है. ब्रश में बिल्ट-इन-हेयर कटिंग ब्लेड लगा है, जो लंबे बालों या पेट हेयर को आसानी से काटकर कलेक्ट करता और टंगलिंग की समस्या को काफी हद तक खत्म कर देता है.
सफाई के लिए टाइम स्पेस में MopExtend टेक्नोलॉजी कमाल करती है. यह रोबोट के आर्म को स्ट्रेज करके नॉरो स्पेस, कोनों, फूड क्रम्ब्स या कोक सिंपल्स तक पहुंच जाती है. लेटेस्ट MopExtend RoboSwing टेक्नोलॉजी एज और अनइवन कॉर्नर्स में और गहराई तक घुसकर हिडन डेब्री को साफ करती है, यहां तक कि लो-प्रोफाइल सोफे के नीचे भी अच्छे से सफाई करता है.
नेविगेशन की बात करें तो इसमें 3DAdapt Smart Navigation & Obstacle Avoidance फर्नीचर और घरेलू ऑब्जेक्ट्स को इंटेलिजेंटली डिटेक्ट करके कोलिजन-फ्री क्लीनिंग सुनिश्चित करता है. इसका सबसे बड़ा प्लास पॉइंट Multifunctional PowerDock है. यह पूरी तरह से हैंड्स-फ्री मेंटेनेंस ऑफर करता है, जिसमें ऑटो एम्प्टींग, वॉटर रिफिलिंग, मॉप ड्राइंग और 75°C हॉट वॉटर से ऑटो मॉप क्लीनिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं.
Self-Cleaning Washboard 2.0 डॉक सिस्टम को खुद साफ रखता है, जिससे रेसिड्यू बिल्डअप नहीं होता है. Smart Carpet Cleaning Technology अल्ट्रासोनिक कार्पेट डिटेक्शन के जरिए सुक्शन बूस्ट करती है और मॉप को लिफ्ट कर कार्पेट को गीला होने से बचाती है. कुल मिलाकर, यह डिवाइस उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस और मिनिमल मेंटेनेंस दोनों चाहते हैं.
Dreame D20 Ultra की खास बातें
अगर आप थोड़ी कम कीमत में एक प्रीमियम फीचर्स वाला रोबोटिक वैक्यूम ढूंढ रहे हैं, जो कीमत और फीचर्स का सही बैलेंस बनाए तो Dreame D20 Ultra आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 13,000Pa Vormax सुक्शन है, जो हार्ड फ्लोर्स और कार्पेट दोनों पर दमदार परफॉर्मेंस देता है. स्मार्ट कार्पेट डिटेक्शन के साथ यह ऑटोमैटिकली सुक्शन बूस्ट करता है और मॉप्स को लिफ्ट कर उन्हें गीला होने से बचाता है.
2-in-1 Vacuum & Mop सिस्टम में DuoScrub टेक्नोलॉजी है – दो हाई-स्पीड रोटरी मॉप्स डाउनवर्ड प्रेशर के साथ स्टबर्न स्टेंस और स्पिल्स को स्क्रब करते हैं, जिससे फ्लोर्स चमकदार बन जाते हैं. RoboSwing Edge Cleaning बेसबोर्ड्स और मुश्किल एरिया तक आसानी से पहुंच बनाती है. एक बड़ा हाइलाइट 100 दिनों की हैंड्स-फ्री डस्ट कलेक्शन (100 Days of Hands-Free Dust Collection) है. इसमें DualBoost 2.0 टेक्नोलॉजी और 3.2L की स्पेशियस डस्ट बैग की वजह से आपको लंबे समय तक डस्ट टैंक खाली करने की झंझट नहीं होगी. यह थॉरली एम्टी होती है और क्लॉगिंग से बचती है.
कार्पेट क्लीनिंग में भी यह स्मार्ट है. अल्ट्रासोनिक सेंसिंग से एम्बेडेड डर्ट हटाता है और लो-पाइल कार्पेट पर मॉप्स को 10.5mm तक लिफ्ट कर देता है. इसके अलावा इस गैजेट में Pathfinder Smart Navigation के साथ 3DAdapt Obstacle Avoidance घर का पूरा मैप बनाता, एफिशिएंट रूट प्लान करता है और फर्नीचर के आसपास आसानी से घूमता है. इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई, जो 250 मिनट्स तक की रनटाइम देती है. यह 30% फास्टर चार्जर के साथ लंबे क्लीनिंग सेशन्स के लिए बिना किसी रुकावट के काम करता है.
Dreame L40 Ultra AE vs D20 Ultra: कंपेरिज़न टेबल
| फीचर | L40 Ultra AE | D20 Ultra |
| कीमत | ₹59,999 | ₹39,999 |
| संक्शन पावर | 19,000 Pa (Vormax) | 13,000 Pa (Vormax) |
| मेन ब्रश | TriCut Brush 3.0 (हेयर-कटिंग ब्लेड) | स्टैंडर्ड ब्रश + DuoScrub |
| मॉपिंग टेक्नोलॉजी | MopExtend™ + RoboSwing (कोनों और सोफे के नीचे) | DuoScrub डुअल रोटेरी मॉप्स + रोबोस्विंग एज |
| कार्पेट डिटेक्शन | अल्ट्रासोनिक + ऑटो संक्शन बूस्ट + मॉप लिफ्ट | अल्ट्रासोनिक + ऑटो संक्शन बूस्ट + 10.5mm मॉप लिफ्ट |
| नेविगेशन | 3DAdapt स्मार्ट नेविगेशन और ऑब्सटेकल अवॉयडेंस | Pathfinder Smart Navigation + 3DAdapt ऑब्सटेकल अवॉयडेंस |
| डॉक फीचर्स | मंटीफंक्शनल पावरडॉक (75°C वाटर मॉप वॉश, सेल्फ-क्लीनिंग वॉशबोर्ड 2.0 | ऑल-इन-वन डॉक (ऑटो एंपटी + मॉप क्लीनिंग) |
| हैंड्स-फ्री डस्ट कलेक्शन | 100 दिनों तक (3.2L Dust Bag) | 100 दिनों तक (3.2L Dust Bag) |
| बैटरी और रनटाइम | 5200 mAh (250 मिनट) | 5200 mAh (250 मिनट + 30% फास्टर चार्जिंग) |
| किनके लिए अच्छा है? | Pets, लंबे बाल, टाइट कॉर्नर्स, प्रीमियम क्लीनिंग | वैल्यू फॉर मनी, रोजाना की सफाई, अच्छा बैलेंस |
आफ्टर सेल्स और वारंटी सपोर्ट
दोनों मॉडल्स पर एक साल की वारंटी मिलती है. Dreame का आफ्टर-सेल्स हेल्पलाइन 9:00 AM से 6:00 PM (सोमवार से शनिवार) और 10:00 AM से 4:00 PM (रविवार) तक उपलब्ध है. कंपनी पिक-अप एंड ड्रॉप और ऑन-साइट इंस्टॉलेशन सर्विस भी देती है, जो 160+ शहरों में एक्टिव है. इससे यूजर्स को भरोसा होता है कि कोई समस्या आए तो सपोर्ट तुरंत मिलेगा.
कुल मिलाकर, Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारतीय मार्केट में स्मार्ट होम क्लीनिंग को एक नई पहचान देने का काम कर रहा है. L40 Ultra AE उन लोगों के लिए है जो टॉप-ऑफ-द-लाइन पावर, हेयर हैंडलिंग और एडवांस्ड एक्सटेंडेबल मॉपिंग चाहते हैं, जबकि D20 Ultra बजट में अच्छा बैलेंस और लंबे हैंड्स-फ्री यूज ऑफर करता है. अगर आप अपने घर की सफाई को ऑटोमेटेड और स्मार्ट बनाना चाहते हैं,तो ये दोनों ऑप्शन अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं.


