चुनाव आयोग ने दिल्ली का पहला रिजल्ट जारी कर दिया है. दिल्ली कैंट से आम आदमी पार्टी (AAP) के वीरेंद्र सिंह कादियान जीत गये हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के भुवन तंवर को पराजित किया. दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बन रही है. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हार के करीब हैं. अन्ना हजारे और रॉबर्ट वाड्रा ने उन पर निशाना साधा है. उधर, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया
शालीमार बाग से भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता जीत गयीं हैं. आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को रेखा गुप्ता ने 29595 मतों के अंतर से हरा दिया. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के परवीन कुमार जैन रहे. उनको महज 4892 वोट मिले. उनकी जमानत जब्त हो गयी.
दिल्ली कैंट से AAP के वीरेंद्र सिंह कादियान जीते
दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के वीरेंद्र सिंह कादियान जीत गये हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के भुवन तंवर को पराजित किया. कांग्रेस के प्रदीप कुमार उपमन्यू तीसरे नंबर पर रहे. उनकी जमानत जब्त हो गयी. वीरेंद्र सिंह कादियान को 22191 वोट मिले जबकि भुवन तंवर को 20162 वोट. प्रदीप कुमार उपमन्यु को मात्र 4252 वोट मिले. इस सीट पर 330 मतदाताओं ने NOTA का बटन दबाया था.
12:50 pm, February 8, 2025
दिल्ली में भाजपा की जीत पर बोले रॉबर्ट वाड्रा- केजरीवाल ने नहीं किया काम, 2012-13 में किया मेरे नाम का इस्तेमाल
दिल्ली चुनाव पर प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि दिल्ली के नागरिकों ने देखा कि केजरीवाल ने प्रदर्शन नहीं किया. उन्होंने जो वादे किये थे, उन्हें पूरा नहीं किया. वाड्रा ने कहा कि वर्ष 2012-13 में अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का इस्तेमाल किया. तब वह (केजरीवाल) उभरते हुए राजनेता थे. अपने लिए एक आधार बनाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने एक आंदोलन किया, लेकिन वह अपनी जमीन भूल गए. वाड्रा ने कहा, ‘मैं इस बात से हैरान था कि कैसे उन्होंने मुझ पर केवल इसलिए झूठा आरोप लगाया, क्योंकि मैं गांधी परिवार का हिस्सा हूं. उन्हें लगा कि वह मेरे नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं और खुद को प्रचारित कर सकते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह A4 आकार के कागजात लाते थे और दिखाते थे. उन्होंने जो आरोप लगाये उससे कुछ भी साबित नहीं हुआ. वह सिर्फ इतना जानते थे कि अगर उन्होंने गांधी परिवार से किसी का इस्तेमाल किया, तो उन्हें एक्सपोजर मिलेगा. आज देख रहे हैं कि कैसे अरविंद केजरीवाल की पार्टी लगभग 20 सीटों पर आ गयी है. दिल्ली के लोग शीला दीक्षित से बहुत खुश थे. कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है, एक दशक पहले की तुलना में बहुत बेहतर.’
Election Results Live : मनीष सिसोदिया 9 राउंड की गिनती के बाद पीछे
Election Results Live : दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 9 राउंड की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी के तरविंदर सिंह मारवाह से पीछे चल रहे हैं. मनीष सिसोदिया को मारवाह से 572 वोट कम मिले हैं. 9 राउंड की मतगणना के बाद मनीष सिसोदिया को 34060 वोट मिले. वहीं, भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह को 34632 वोट मिले हैं.
12:29 pm, February 8, 2025
10 राउंड की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल 1844 वोट से पीछे
नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल 1844 वोट से पीछे चल रहे हैं. 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. 3 राउंड की गिनती अभी बाकी है. नयी दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर बढ़त बना रखी है.
12:06 pm, February 8, 2025
Vote Counting Latest News : आम आदमी पार्टी के इन उम्मीदवारों की जीत लग रही है पक्की
Vote Counting Latest News : आम आदमी पार्टी के 11 उम्मीदवारों की जीत लगभग पक्की हो गयी है. ये उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 10 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं. ऐसे उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें-किरारी से अनिल झा 13764 वोट से आगे चल रहे हैंसल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत 10899 वोट से आगे चल रहे हैंचांदनी चौक से पुनरदीप सिंह सावनी (सब्बी) 11388 वोट से आगे चल रहे हैंमटिया महल से आले मोहम्मद इकबाल 14472 वोट से आगे चल रहे हैंबल्लीमारन से इमरान हुसैन 25744 वोट से आगे चल रहे हैंतिलक नगर से जरनैल सिंह 11909 वोट से आगे चल रहे हैंदेवली से प्रेम चौहान 23219 वोट से आगे चल रहे हैंबदरपुर से राम सिंह नेताजी 11533 वोट से आगे चल रहे हैंओखला से अमानतुल्लाह खान 10715 वोट से आगे चल रहे हैंत्रिलोकपुरी से अंजना पारछा 10564 वोट से आगे चल रहे हैंसीलमपुर से चौधरी जुबैर अहमद 18129 वोट से आगे चल रहे हैं
Delhi Assembly Election Results 2025 Live : अरविंद केजरीवाल की हार पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान, देखिए क्या बोले
Delhi Assembly Election Results 2025 Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम और अरविंद केजरीवाल की हार पर उनके (केजरीवाल के) गुरु और सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बड़ा बयान दिया है. अन्ना हजारे ने परोक्ष रूप से कहा है कि अरविंद केजरीवाल रास्ते से भटक गये. इसलिए उनको कम वोट मिल रहे हैं. अन्ना ने कहा, ‘मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार के पास चरित्र होना चाहिए, अच्छे विचार होने चाहिए और उसकी छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए. लेकिन, उन्होंने (आम आदमी पार्टी) ऐसा नहीं किया. वे शराब और पैसे में उलझ गए – इससे उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि को धक्का लगा और इसीलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं. लोगों ने देखा कि वह (अरविंद केजरीवाल) चरित्र की बात करते हैं, लेकिन शराब घोटाला में शामिल हो जाते हैं. राजनीति में आरोप लगते रहते हैं.’ किसी को यह साबित करना होगा कि वह दोषी नहीं है. जब एक बैठक हुई, तो मैंने फैसला किया कि मैं पार्टी का हिस्सा नहीं बनूंगा – और मैं उस दिन से दूर रहा.’
Delhi Assembly Election Results 2025 Live : दिल्ली में भाजपा सरकार, ढोल-नगाड़े बजाकर पार्टी मुख्यालय पर शुरू हुआ जश्न
Delhi Assembly Election Results 2025 Live : दिल्ली में 70 में से 43 सीटों पर बढ़त बनाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है. इसके साथ ही भाजपा कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनने लगा है. शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और दिल्ली की सत्ता में 27 साल के बाद वापसी का जोरदार जश्न मनेगा.
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के आसार
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है. भाजपा को 43 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है. आम आदमी पार्टी के 27 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. नयी दिल्ली में 7 राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा के प्रवेश वर्मा से 238 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
11:26 am, February 8, 2025
कांग्रेस ने हार स्वीकार की, बोले संदीप दीक्षित- दिल्ली में भाजपा बनायेगी सरकार
नयी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने हार मान ली है. उन्होंने कहा है कि अभी तक के परिणाम से ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनायेगी. उन्होंने कहा, ‘हमने जनता के मुद्दे को चुनाव में उठाया, लेकिन जनता को ऐसा लगा कि हम सरकार नहीं बना पायेंगे. इसलिए उन्होंने ऐसा मैंडेट दिया. हम जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं.’
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के आसार
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है. भाजपा को 43 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है. आम आदमी पार्टी के 27 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. नयी दिल्ली में 7 राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा के प्रवेश वर्मा से 238 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
11:13 am, February 8, 2025
Delhi election results live : 10000 अधिक वोटों से आगे चल रहे भाजपा के ये उम्मीदवार
Delhi election results live : भारतीय जनता पार्टी ने ढाई दशक बाद दिल्ली में मजबूती के साथ वापसी की है. सुबह 11:08 बजे तक की मतगणना के बाद भाजपा के 10 उम्मीदवार 10 हजार या उससे अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. किस प्रत्याशी को किस सीट पर 10 हजार से अधिक वोट मिले हैं, पूरी लिस्ट यहां देखें –
1. रिठाला से कुलवंत राणा 18148 वोट से आगे चल रहे हैं
2. बवाना से रविंदर इंद्र जे सिंह 12143 वोट से आगे चल रहे हैं
3. शालीमारबाग से रेखा गुप्ता 14146 वोट से आगे चल रहे हैं
4. जनकपुरी से आशीष सूद 10596 वोट से आगे चल रहे हैं
5. नजफगढ़ से नीलम पहलवान 12681 वोट से आगे चल रहे हैं
6. पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी (रवि नेगी) 11989 वोट से आगे चल रहे हैं
7. विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा 13756 वोट से आगे चल रहे हैं
8. घोंदा से अजय महावर 13741 वोट से आगे चल रहे हैं
9. मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट 36685 वोट से आगे चल रहे हैं
10. करावलनगर से कपिल मिश्रा 20351 वोट से आगे चल रहे हैं
10:56 am, February 8, 2025
Vote Counting Hindi News : तीसरे राउंड के बाद ओखला में अमानतुल्लाह खान ने मनीष चौधरी पर बनायी बढ़त
Vote Counting Hindi News : ओखला विधानसभा सीट के लिए चल रही मतगणना में तीसरे राउंड की गिनती खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने मनीष चौधरी पर बढ़त बना ली है. अमानतुल्लाह खान 4475 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां 23 राउंड की गिनती होगी.
10:48 am, February 8, 2025
Election Results Live : 10:45 बजे तक भाजपा को 47.50 प्रतिशत वोट, आम आदमी पार्टी को 42.92
Election Results Live : 10:45 बजे तक की मतगणना के बाद इलेक्शन कमीशन ने जो आंकड़े जारी किये हैं, उसके मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 47.50 प्रतिशत वोट मिले हैं. आम आदमी पार्टी को 42.92 प्रतिशत वोट मिले हैं. भाजपा के खाते में 40 सीटें जाती दिख रही है और आम आदमी पार्टी को 30 सीटों पर बढ़त मिली हुई है.
10:40 am, February 8, 2025
भारतीय जनता पार्टी को इन सीटों पर मिली बढ़त
भारतीय जनता पार्टी को अब तक 41 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है. जिन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को बढ़त मिली है, उसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है-
1. नरेला से राज करण खत्री
2. बादली से आहिर दीपक चौधरी
3. रिठाला से कुलवंत राणा
4. बवाना से रविंदर इंद्र जे सिंह
5. मुंडका से गजेंदर द्राल
6. नागलोई जाट से मनोज कुमार शोकीन
7. मंगोल पुरी से राज कुमार चौहान
8. रोहिणी से विजेंदर गुप्ता
9. शालिमार बाग से रेखा गुप्ता
10. शकूर बस्ती से करनैल सिंह
11. त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता
12. मोतीनगर से हरीश खुराना
13. मादीपुर से कैलाश गंगवाल
14. राजौरी गार्डेन से मनजिंदर सिंह सिरसा
15. हरिनगर से श्याम शर्मा
16. जनकपुरी से आशीष सूद
17. विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह
18. उ त्तम नगर से पवन शर्मा
19. द्वारका से प्रद्युम्न सिंह राजपूत
20. मटियाला से संदीप सेहरावत
21. नजफगढ़ से नीलम पहलवान
22. बिजवासन से कैलाश गहलोत
23. पालम से कुलदीप सोलंकी
24. राजिंदर नगर से उमंग बजाज
25. जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह
26. कस्तूरबा नगर से नीरज बासोया
27. मालवीयनगर से सतीश उपाध्याय
28. आरके पुरम से अनिल कुमार शर्मा
29. छतरपुर से करतार सिंह तंवर
30. संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी
31. ग्रेटर कैलाश से शिखा रॉय
32. कालकाजी से रमेश बिधूड़ी
33. ओखला से मनीष चौधरी
34. पटपड़गंज से रविंदर सिंह नेगी (रवि नेगी)
35. विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा
36. कृष्णानगर से डॉ अनिल गोयल
37. शाहदरा से संजय गोयल
38. घोंदा से अजय महावर
39. रोहतास नगर से जितेंदर महाजन
40. गोकलपुर से प्रवीण निमेश
41. मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट
42. करावल नगर से कपिल मिश्रा
10:25 am, February 8, 2025
Delhi vote counting live : आम आदमी पार्टी को इन सीटों पर मिली बढ़त
Delhi vote counting live : आम आदमी पार्टी को अब तक 28 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है. जिन सीटों पर आप के उम्मीदवारों को बढ़त मिली है, उसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है-
1. बुरारी से संजीव झा
2. तिमारपुर से सुरिंदर पाल सिंह (बिट्टू)
3. आदर्श नगर से मुकेश कुमार गोयल
4. किरारी से अनिल झा
5. सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत
6. वजीरपुर से राजेश गुप्ता
7. सदर बाजार से सोम दत्त
8. चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह सावनी (सब्बी)
9. मटिया महल से आले मोहम्मद इकबाल
10. बल्लीमारन से इमरान हुसैन
11. करोल बाग से विशेष रवि
12. पटेल नगर से प्रवेश रत्न
13. मादीपुर से राखी बिडला
14. तिलक नगर से जरनैल संह
15. नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल
16. मेहरौली से महेंदर चौधरी
17. देवली से प्रेम चौहान
18. आंबेडकर नगर से डॉ अजय दत्त
19. संगम विहार से दिनेश मोहनिया
20. तुगलकाबाद से साही राम
21. बदरपुर से राम सिंह नेताजी
22. त्रिलोकपुरी से अंजना पारछा
23. कोंदली से कुलदीप कुमार (मोनू)
24. लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी
25. गांधी नगर से नवीन चौधरी (दीपू)
26. सीमापुरी से वीर सिंह धिंगन
27. सीलमपुर से चौधरी जुबैर अहमद
28. बाबरपुर से गोपाल राय
10:05 am, February 8, 2025
ओखला में पीछे चल रहे अमानतुल्लाह खान
ओखला विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान भाजपा के मनीष चौधरी से पीछे चल रहे हैं. पहले राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा के मनीष चौधरी को 4955 वोट मिले हैं. अमानतुल्लाह खान दूसरे नंबर पर हैं. उनको अब तक 2695 वोट मिले हैं. पहले ही राउंड की गिनती में अमानतुल्लाह खान 2260 वोटों से पिछड़ गये हैं. कांग्रेस की चर्चित युवा नेता अरिबा खान को इस राउंड में महज 475 वोट मिले हैं
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: 57 सीटों के रुझान में BJP को बहुमत, AAP 20 सीट पर आगे
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा की 57 सीटों के रुझान आ गये हैं. इसमें BJP को बहुमत मिल गया है. उसके 37 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर AAP है, जिसके 20 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. पहले चरण में प्रवेश वर्मा से पिछड़ने वाले आम आदमी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने अब भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बना ली है. मनीष सिसोदिया और गोपाल राय भी आगे चल रहे हैं
Delhi vote counting live : नयी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को प्रवेश सिंह ने पछाड़ा, 46 सीटों के रुझान में 32 पर BJP, 14 पर AAP आगे
Delhi vote counting live : नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं. भाजपा के प्रवेश सिंह वर्मा ने केजरीवाल को पछाड़ दिया है. पहले राउंड की गिनती के बाद प्रवेश को 2272 वोट मिले हैं और अरविंद केजरीवाल को 2198 वोट. इस तरह अरविंद केजरीवाल 74 वोटों से पीछे चल रहे हैं. संदीप दीक्षित 404 वोट पाकर तीसरे नंबर पर हैं.

9:38 am, February 8, 2025
Delhi vote counting live : 46 सीटों के आ गये रुझान, 32 सीट पर BJP, 14 पर AAP आगे
दिल्ली में 46 सीटों के रुझान आ गये हैं. 32 सीट पर BJP ने बढ़त बना ली है. 14 सीटों पर AAP के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. कांग्रेस का अब तक खाता खुलता नहीं दिख रहा है.
9:32 am, February 8, 2025
Vote Counting Hindi News : दिल्ली की इन 6 विधानसभा सीटों पर आगे है आम आदमी पार्टी
Vote Counting Hindi News : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है. डेढ़ घंटे की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर बढ़त बना चुकी है. जिन 6 सीटों पर AAP को बढ़त मिली है, उसकी लिस्ट इस प्रकार है.

9:30 am, February 8, 2025
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: 30 सीटों के रुझान में भी नहीं खुला कांग्रेस का खाता, 24 सीट पर BJP आगे
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दल्ली विधानसभा की 70 में से 30 सीटों के रुझान सामने आ गये हैं. 24 सीट पर BJP के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. 6 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को बढ़त मिल गयी है. कांग्रेस के हाथ अब भी खाली हैं. किसी सीट पर उसके उम्मीदवार को बढ़त मिलती नहीं दिख रही है.

9:22 am, February 8, 2025
Election Results Live : भाजपा ने 19 सीटों पर बनायी बढ़त, आम आदमी पार्टी के खाते में 4 सीटें
Election Results Live : भारतीय जनता पार्टी ने 19 सीटों पर बढ़त बना ली है. 5 सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. इलेक्शन कमीशन ने यह जानकारी दी है.
9:21 am, February 8, 2025
Delhi Assembly Election Results 2025 Live : 19 सीटों के रुझान आये, 15 पर भाजपा और 4 पर ‘आप’ आगे
Delhi Assembly Election Results 2025 Live : दिल्ली में 19 विधानसभा सीटों के रुझान आ गये हैं. 15 सीटों पर भाजपा और 4 पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है.
9:15 am, February 8, 2025
सीमापुरी में आम आदमी पार्टी के वीर सिंह धिंगन आगे
सीमापुरी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के वीर सिंह धिंगन आगे चल रहे हैं. पहले राउंड की मतगणना में धिंगन को 5572 वोट मिले हैं. भाजपा की कुमारी रिंकू को 5019 वोट मिले हैं. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेश लिलोठिया हैं. उनको 376 वोट मिले हैं.
9:12 am, February 8, 2025
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: भाजपा 6 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 2 सीट पर आगे, बाबरपुर में गोपाल राय ने बनायी बढ़त
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गये हैं. एक घंटे के बाद भाजपा ने 6 विधानसभा सीटों (किरारी, त्रिनगर, संगम विहार, विश्वास नगर, शाहदरा और करावल नगर) पर बढ़त बना ली है. 2 सीटों (राजिंदर नगर और बाबरपुर) में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को बढ़त मिली है. बाबरपुर विधानसभा सीट पर गोपाल राय ने भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ट पर 268 वोटों की बढ़त बना ली है.
9:04 am, February 8, 2025
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: संगम विहार विधानसभा सीट पर भाजपा के चंदन कमार चौधरी आगे
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली की 70 सीटों पर मतगणना जारी है. शुरुआती रुझान में भाजपा ने सीटों पर बढ़त बना ली है. संगम विहार विधानसभा सीट पर चंदन कुमार चौधरी 22 वोटों से आगे चल रहे हैं. विश्वास नगर में ओम प्रकाश शर्मा 1741 वोट से आगे हैं. वहीं शाहदरा विधानसभा सीट पर संजय गोयल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 508 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है.
8:47 am, February 8, 2025
Delhi election results live : कम से कम 50 सीटें जीतेगी भाजपा, मनजिंदर सिंह सिरसा का दावा
Delhi election results live : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी कम से कम 50 सीटें जीतेगी. मतगणना शुरू होने से ठीक पहले भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह दावा किया है. सिरसा ने कहा, ‘हमें पूरा भरोसा है. भाजपा कम से कम 50 सीटें जरूर जीतेगी. दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है. उन्हें अब अफसोस हो रहा है कि उन्होंने आप-दा को सरकार बनाने का मौका दिया. आप-दा ने दिल्ली को आपदा में बदल दिया. अरविंद केजरीवाल का यह आरोप कि उनके विधायकों को 15 करोड़ रुपए का ऑफर दिया जा रहा है, यह बताता है कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है.’
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली में आने लगे रुझान, विश्वासनगर और शाहदरा से भाजपा उम्मीदवारों को बढ़त
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू होने के बाद रुझान भी आने लगे हैं. विश्वासनगर और शाहदरा विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है. विश्वासनगर से ओमप्रकाश शर्मा और शाहदरा से संजय गोयल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 506 वोट की बढ़त बना ली है. संजय गोयल को 3666 वोट मिले हैं और आम आदमी पार्टी के जितेंदर सिंह शंटी को 3150 वोट मिले हैं. कांग्रेस के जत सिंह 303 वोट पाकर तीसरे नंबर पर हैं.
8:39 am, February 8, 2025
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली में आने लगे रुझान, विश्वासनगर और शाहदरा से भाजपा उम्मीदवारों को बढ़त
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू होने के बाद रुझान भी आने लगे हैं. विश्वासनगर और शाहदरा विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है. विश्वासनगर से ओमप्रकाश शर्मा और शाहदरा से संजय गोयल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 506 वोट की बढ़त बना ली है. संजय गोयल को 3666 वोट मिले हैं और आम आदमी पार्टी के जितेंदर सिंह शंटी को 3150 वोट मिले हैं. कांग्रेस के जत सिंह 303 वोट पाकर तीसरे नंबर पर हैं.
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली से आया पहला रुझान, विश्वासनगर से भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा आगे
Delhi Vidhan Sabha Election Results 2025 Live: दिल्ली में मतगणना का पहला रुझान आ गया है. विश्वासनगर विधानसभा सीट से भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा आगे चल रहे हैं. पहले चरण की मतगणना के बाद ओमप्रकाश को 4997 वोट मिले हैं. पहले चरण में उन्होंने 1549 वोटों की बढ़त बना ली है.
8:15 am, February 8, 2025
Delhi election results live : मतगणना से पहले बोले मनीष सिसोदिया – रिजल्ट के दिन हर किसी को चिंता होती है
Delhi election results live : आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता मनीष सिसोदिया ने मतगणना से पहले कहा, ‘मतगणना के दिन हर किसी को चिंता होती है. हम भी इंसान हैं. लेकिन, हमें पूरा विश्वास है कि हम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं. लोगों ने ईमानदारी की राजनीति और बेहतर काम करने वाले के पक्ष में मतदान किया है. हम प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आ रहे हैं. जनता ने अपना जनादेश दे दिया है, आज कुछ ही घंटों बाद उसके परिणाम घोषित किये जायेंगे.’
Delhi Assembly Election Results 2025 Live : मतगणना केंद्र पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, देखें क्या बोलीं
Delhi Assembly Election Results 2025 Live : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी महारानी बाग के मीराबाई डीएसईयू मतगणना केंद्र पहुंच गयीं हैं. वह कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं. आतिशी ने मतगणना केंद्र के अंदर दाखिल होने से पहले कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार अच्छे और बुरे के बीच जंग थी. दिल्ली की जनता निश्चित रूप से अच्छे लोगों के साथ जायेगी. अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे.’
दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट काउंटिंग से पहले मिलें ‘बेबी मफलरमैन’ से
दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट काउंटिंग 2025 से पहले दिल्ली में ‘बेबी मफलरमैन’ दिखा. इस बच्चे का नाम अव्यन तोमर है. सुबह-सुबह वह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचा. अव्यन के पिता राहुल तोमड़ ने कहा, ‘हम हर बार मतगणना के दिन यहां आते हैं. आम आदमी पार्टी ने भी अव्यन को ‘बेबी मफलरमैन’ की संज्ञा दी है.’| Delhi: Avyan Tomar’s father, Rahul Tomar says, “… We always come here on result days… The party has also given him the name of ‘Baby Muffler Man’…
7:59 am, February 8, 2025
दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट काउंटिंग से पहले मिलें ‘बेबी मफलरमैन’ से
दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट काउंटिंग 2025 से पहले दिल्ली में ‘बेबी मफलरमैन’ दिखा. इस बच्चे का नाम अव्यन तोमर है. सुबह-सुबह वह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचा. अव्यन के पिता राहुल तोमड़ ने कहा, ‘हम हर बार मतगणना के दिन यहां आते हैं. आम आदमी पार्टी ने भी अव्यन को ‘बेबी मफलरमैन’ की संज्ञा दी है.’ Delhi: Avyan Tomar’s father, Rahul Tomar says, “… We always come here on result days… The party has also given him the name of ‘Baby Muffler Man’…”
दिल्ली में हुआ था 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ, 50.42 लाख पुरुष और 44.08 लाख महिलाओं ने डाले थे वोट
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था. कुल 94,51,997 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. वोट डालने वालों में 50.42 लाख पुरुष, 44.08 लाख महिला और 403 तृतीय लिंग के मतदाता थे. दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी में केवल 56 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था. आज कुल 699 उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला होगा.
Delhi election result live 2025 : मतगणना से पहले क्या बोलीं कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा, देखें Video
Delhi election result live 2025 : दिल्ली में मतगणना शुरू होने से पहले कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अलका लांबा ने कहा है कि कालकाजी की जनता ने रमेश सिंह विधूड़ी को पसंद नहीं किया है. उनकी भाषा की वजह से लोगों में उनके प्रति गुस्सा था. मुझे विश्वास है कि अरविंद केजरीवाल इस बार अपनी सीट हारने जा रहे हैं. आतिशी को भी गंभीर सत्ताविरोधी लहर का सामना करना पड़ेगा. मुख्यमंत्री बनने के बाद भी आतिशी ने कोई काम नहीं किया.
Delhi Assembly election results: दिल्ली में भी कमल खिलेगा, एग्जिट पोल ने बता दिया जनता का मूड
Delhi Assembly election results: मालवीय नगर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश उपाध्याय को उम्मीद है कि दिल्ली में इस बार ‘कमल’ ही खिलेगा. उन्होंने मतगणना शुरू होने से पहले शनिवार (8 फरवरी 2025) को कहा, ‘जिस तरह से देश विकसित भारत बन रहा है. उसी तरह दिल्ली में भी ‘कमल’ खिलेगा. आम आदमी पार्टी हैट्रिक नहीं लगा पायेगी. एग्जिट पोल ने जनता का मूड बता दिया है.’
कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त बोले- जीत और कड़ी मेहनत की जीत होगी
दिल्ली के कस्तूरबा नगर से कांग्रेस विधायक अभिषेक दत्त ने मतगणना शुरू होने से पहले कहा है कि सत्य और कड़ी मेहनत की जीत होगी. उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि जनता मुझे एक बार सेवा का मौका जरूर देगी.’
Delhi Assembly Election Result: मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब पूरे देश को मतगणना का इंतजार है. आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि लगातार तीसरी बार वह सत्ता में आयेगी, तो भारतीय जनता पार्टी को 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की उम्मीद है. अगले 5 साल तक कौन करेगा दिल्ली पर राज, इसका परिणाम आज आ जाएगा. 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. मतगणना केंद्रों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.
Delhi Elections 2025 : दिल्ली में मतगणना से पहले पूजा-अर्चना का दौर शुरू
Delhi Elections 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है. ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने मंदिर में पूजा की.
Delhi vote counting live : 11 जिलों की 70 सीटों पर हुआ था 60 फीसदी से अधिक मतदान
Delhi vote counting live : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 11 जिलों की 70 सीटों पर 60.54 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था. सबसे ज्यादा 66.25 फीसदी मतदान नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुआ था. किस जिले में कितना मतदान हुआ था, यहां देखें-
– सेंट्रल दिल्ली के 7 जिलों में 59.09 प्रतिशत
– ईस्ट दिल्ली के 6 जिलों में 62.37 प्रतिशत
– नयी दिल्ली के 6 जिलों में 57.13 प्रतिशत
– नॉर्थ दिल्ली के 8 जिलों में 59.55 प्रतिशत
– नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के 7 जिलों में 60.74 प्रतिशत
– शाहदरा के 5 जिलों में 63.94 प्रतिशत
– साउथ दिल्ली के 5 जिलों में 58.16 प्रतिशत
– साउथ-ईस्ट दिल्ली के 7 जिलों में 56.16 प्रतिशत
– साउथ-वेस्ट दिल्ली के 7 जलों में 61.07 प्रतिशत
– पश्चिमी दिल्ली के 7 जिलों में 60.76 प्रतिशत
7:03 am, February 8, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : 2020 में आम आदमी पार्टी ने जीती थी 62 सीटें
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीतकर सभी का सूपड़ा साफ कर दिया था. भारतीय जनता पार्टी 8 सीटों पर सिमट गयी थी. कांग्रेस पार्टी तो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में खाता भी नहीं खोल पायी थी.
7:02 am, February 8, 2025
Delhi vidhan sabha chunav 2025 : कहां और कैसे देखें दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम
Delhi vidhan sabha chunav 2025 : अगर आप दिल्ली चुनाव 2025 का सबसे सटीक परिणाम देखना चाहते हैं, तो आपको लटेस्ट अपडेट्स प्रभात खबर पर मिल जायेंगे. अगर आप एक-एक विधानसभा सीट के बारे में जानना चाहते हैं, तो चुनाव आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर भी देख सकते हैं.
7:01 am, February 8, 2025
Delhi vote counting live : एग्जिट पोल का क्या है अनुमान?
Delhi vote counting live : 5 फरवरी को आये लगभग सभी एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी सत्ता में आती दिख रही है. अगर ऐसा हुआ, तो ढाई दशक बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में बीजेपी की वापसी होती दिख रही है. 10 में से 8 एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़ती मिलने की संभावना जतायी गयी थी. 2 एग्जिट पोल में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता बचाने में कामयाब होगी.
7:01 am, February 8, 2025
Delhi election result live 2025 : 699 उम्मीदवारों के भाग्य का आज हो जायेगा फैसला
Delhi election result live 2025 : दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 699 उम्मीदवारों के भाग्य आजमाया था. 5 फरवरी 2025 को दिल्ली के 11 जिलों के 70 विधानसभा क्षेत्र में 13,766 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी. इस बार 60.54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. यह वर्ष 2020 में हुए 62.59 प्रतिशत मतदान से कम है.
6:59 am, February 8, 2025
Delhi election result live 2025 : दिल्ली में एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होंगे या आयेंगे चौंकाने वाले परिणाम?
Election Results Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शनिवार (8 फरवरी 2025) को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. मतगणना के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होंगे या चौंकाने वाले नतीजे सामने आयेंगे. दिल्ली में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 36 सीटें चाहिए. 10 में से 8 एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलने की संभावना जतायी गयी थी.


