Monday, April 6, 2026

Delhi CM : दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी किसे मिले, भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने सुझाया नाम

Share

Bihar News: बिहार में भी मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जाहिर की है। आइए जानते हैं दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने क्या कहा…

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन खेमे में खुशी का माहौल तो जरूर है लेकिन लोगों में सीएम के चेहरा को लेकर उहापोह का माहौल देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए पांच नेताओं के नाम की चर्चा है। इसमें एक भोजपुर के गायक और नायक मनोज तिवारी का भी नाम है। माना जा रहा है कि अगर पूर्वांचल से किसी नेता को सीएम बनाया जायेगा तो उसमें मनोज तिवारी का नाम सबसे आगे है।

मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगीबिहार में भी मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी को दिल्ली के सीएम बनाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने दरभंगा में कहा कि अगर भोजपुरी जगह के सुपरस्टार मनोज तिवारी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि अगर मनोज तिवारी मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह यूपी बिहार वासियों के लिए ख़ुशी की बात होगी।

पूरे कलाकार जाति में खुशी की बात होगीखेसारी लाल यादव ने कहा कि यह हमलोगों के लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश का हमारी भाषा का एक गायक हमलोग के बीच रहने वाले मनोज तिवारी दिल्ली के सीएम होंगे। हमारे मनोज भैया ने ऐसा रास्ता बनाया है कि हम कलाकार भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं यह मार्ग प्रशस्त हो गया है। पूरे कलाकार जाति में खुशी की बात होगी उनको यदि मौका मिलता हैं तो हम पूर्वांचल बिहारियों के लिए इससे बड़ा अवसर नहीं होगा

Read more

Local News