Sunday, March 15, 2026

Darbhanga News: पेट्रोल पंप लूटने आए चार बदमाश धराए, लोगों ने की जमकर धुनाई, RJD नेता का चालक भी शामिल

Share

Darbhanga News दरभंगा जिले में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद है। सदर थाना क्षेत्र के खरथुआ स्थित भारत पेट्रोल पंप को चार बदमाश लूटने आए थे। लेकिन स्थानीय लोगों ने इनकी मंशा पूरी नहीं होने दी और इन चारों बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों में एक बदमाश राजद नेता का ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

  1. राजद नेता के ड्राइवर ने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने का किया प्रयास
  2. सदर थाना क्षेत्र के खरथुआ स्थित भारत पेट्रोल पंप की घटना

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के खरथुआ स्थित भारत पेट्रोल पंप को लूटने आए चार बदमाशों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने सभी की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने चारों बदमाशों को बाद में पुलिस के हवाले क

Darbhanga News दरभंगा जिले में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद है। सदर थाना क्षेत्र के खरथुआ स्थित भारत पेट्रोल पंप को चार बदमाश लूटने आए थे। लेकिन स्थानीय लोगों ने इनकी मंशा पूरी नहीं होने दी और इन चारों बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों में एक बदमाश राजद नेता का ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Hero Image

  1. राजद नेता के ड्राइवर ने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने का किया प्रयास
  2. सदर थाना क्षेत्र के खरथुआ स्थित भारत पेट्रोल पंप की घटना

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के खरथुआ स्थित भारत पेट्रोल पंप को लूटने आए चार बदमाशों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने सभी की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने चारों बदमाशों को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मौके से बुलेट बाइक सहित एक चार चक्का गाड़ी को बरामद कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक राजद नेता का ड्राइवर बताया जा रहा है। ड्राइवर के पास से बरामद बुलेट बाइक उसके मालिक की है। पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है।

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद थोड़ी देर में सारी बातें पता कर ली जाएगी।

Read more

Local News