इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा. जहां उनका सामना पिछले सीजन की रनर-अप पंजाब किंग्स होगा. एमए चिदंबरम स्टेडियन हमेशा से चेन्नई का मजबूत गढ़ रहा है, लेकिन पंजाब के खिलाफ मैच में जीत हासिल करने के लिए उसे खेल के प्रत्येक विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
भाई के खिलाफ उतरेगा भाई
इस मैच में दो भाई भी आमने सामने आसकते हैं, अगर उनको प्लेइंग-11 में या इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में खेलने का मौका मिला. क्योंकि सीएसके की टीम में सरफराज खान हैं, और उनके छोटे भाई मुशीर खान पंजाब की टीम में हैं. सरफराज को पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में खेलने का मौका मिला था. जबकि मुशीर खान को अभी खेलने का मौका नहीं मिल सका है.
CSK को पहले मैच में हार का समना करन पड़ा
सीएसके की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में शुरुआत निराशाजनक रही थी. युवा खिलाड़ियों से भरी उसकी टीम गुवाहाटी में किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. जहं वो 127 पर ही ऑलआउट हो गई थी. सीएसके अब उस हार को भुलाकर नए सिरे से अपना अभियान शुरू करने की कोशिश करेगा.
सीएसके के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी गुवाहाटी नहीं गए थे क्योंकि वह पिंडली की चोट से उबर रहे हैं. उनका हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में रहने की संभावना है जिससे कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को काफी फायदा मिलेगा. इसके अलावा टीम के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस के बारे में भी अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह साइड स्ट्रेन से पूरी तरह उबर चुके हैं या नहीं.
पंजाब ने जीता पहला मैच
जहां तक पंजाब किंग्स का सवाल है तो उसने अपने पहले मैच में कुछ कठिन परिस्थितियों से गुजरने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल की. उसे ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली के रूप में तीसरे नंबर का भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है. जिसने नाबाद 70 रनों की पारी खेलकर टीम के खराब शुरुआत के बावजूद जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है. अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टाइटंस के खिलाफ अपनी लाइन और गति में विविधता से प्रभावित किया. उन्होंने बीच के ओवरों में रन प्रवाह रोका और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए. उन्हें तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक का अच्छा सहयोग मिला.
CSK vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल मैच 32
चेन्नई ने 16 जीते
पंजाब ने भी 16 जीते
CSK vs PBKS संभावित-12 खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेन्सन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक/हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल.
CSK vs PBKS: दोनों टीमों का स्क्वाड
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पाइला अविनाश, शशांक सिंह.
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जकारी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे.


