पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में शनिवार को आईईडी ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ एएसआई शहीद हो गये. ब्लास्ट नक्सलियों द्वारा किया गया. घटना के समय शहीद एएसआई सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहे थे.
सारंडा जंगल में नक्सलियों के आईईडी (IED) ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF के एक एएसआई की मौत हो गयी. घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च अभियान में जुट गये. शहीद जवान सीआरपीएफ 134 बटालियन के सहायक अवर निरीक्षक जीडी सत्यवान कुमार सिंह हैं.
नक्सलियों ने जंगल में लगाया IED बम
जानकारी के अनुसार, पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में झारखंड और ओडिशा सीमा क्षेत्र में नक्सलियों ने राउरकेला के के बोंलाग थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी बम विस्फोट हो गया. इस ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 134 बटालियन के एएसआई घायल हो गए. घटना का सूचना मिलते ही घायल जवान को तुरंत राउरकेला भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
नक्सल विरोधी अभियान में शहीद
घटना का संबंध में बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के विरोध सुरक्षाबलों नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं. शनिवार को झारखंड और ओडिशा पुलिस के संयुक्त अभियान में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी दौरान 14 जून को झारखंड और ओडिशा सीमा क्षेत्र में नक्सलियों ने राउरकेला के के बोंलाग थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को टारगेट करने के उद्देश्य से पहले ही जंगल में आईईडी बम लगा दिया था. इसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 134 बटालियन के सहायक अवर निरीक्षक जीडी सत्यवान कुमार सिंह शहीद हो गये.
घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी
इधर, आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. साथ ही तलाशी अभियान भी तेज कर दिया गया है. इस संबंध में पश्चिम सिंहभूम के एसपी राकेश रंजन ने बताया कि इस हमले के पीछे नक्सलियों की साजिश को लेकर जांच की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है.


