Tuesday, April 7, 2026

Cricket Match : वर्ल्ड कप क्रिकेट के मैच फिर हो सकेंगे पटना में, मोइनुल हक स्टेडियम की तैयारी जानकर चौक जाएंगे

Share

Bihar News : बिहार में फिर से क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की जमीन तैयार हो रही है। कभी यहां वर्ल्ड कप क्रिकेट के भी मैच हुए थे। एक बार फिर उसी के लिए तैयारी की जा रही है। मोइनुल हक स्टेडियम की तैयारी कुछ ऐसी ही लग रही है।

मोईनुल हक़ स्टेडियम के नव निर्माण को लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) में लगातार बैठकों का दौर जारी है। एमओयू पर हस्ताक्षर होने के पश्चात् BCA इस प्रतिष्ठित स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना पर कार्यरत है, ताकि यह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैचों की मेजबानी के लिए पूर्णत: सक्षम हो सके। BCA के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा और इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में BCA की प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि आने वाले वर्षों में बिहार क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है।

40 से 50 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्थाBCA के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक सभी बदलाव किए जाएंगे, हालांकि मौजूदा ढांचे में बदलाव सीमित रह सकते हैं क्योंकि इसे पहले ही अंतिम रूप दे दिया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत 40 से 50 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, घरेलू और विजिटिंग टीमों के लिए आधुनिक ड्रेसिंग रूम, अत्याधुनिक पवेलियन, कॉर्पोरेट बॉक्स, मैच अधिकारियों के लिए विशेष क्षेत्र तथा ICC और BCCI बॉक्स में उच्च स्तरीय सुविधाओं को शामिल करने की योजना है, जिससे किसी भी प्रकार की कमी न रह सके और सभी कार्य योजना के अनुरूप क्रियान्वित किए जा सकें।

एक सम्पूर्ण खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगाराकेश तिवारी ने कहा कि स्टेडियम को एक सम्पूर्ण खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दर्शकों के मद्देनजर सभी बारीकियों पर ध्यान रखते हुए प्रस्तावित प्रारूप और सुविधाओं के अनुसार आगे बढ़ने की योजना पर आज भी बैठक हुई। इस बैठक में अत्याधुनिक ड्रेसिंग रूम, उच्च स्तरीय शौचालय, शुद्ध पेयजल, स्विमिंग पूल, इंडोर क्रिकेट सुविधा, टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, बॉलीबॉल कोर्ट, पांच सितारा होटल, खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल, रेस्टोरेंट, क्लब हाउस, बोर्ड रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, सेमिनार एवं वर्कशॉप हॉल, वीडियो विश्लेषण केंद्र, अत्याधुनिक जिम, स्पा, फिजियो रूम और कैंटीन जैसी सुविधाओं को शामिल करने पर चर्चा की गई। साथ ही, सभी व्यवस्थाओं पर गहन विचार-विमर्श कर सुझाव भी लिए जा रहे हैं, जिससे इस स्टेडियम को और बेहतर बनाया जा सके।

Read more

Local News