मुख्यमंत्री आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चय रथ पर प्रचार करेंगे। इस रथ में हाइड्रोलिक सिस्टम रेलिंग और फ्लड लाइटें हैं जिससे रात में भी जनसंपर्क किया जा सकता है। हरियाणा में निर्मित इस रथ में एडजस्टेबल कुर्सियां और अत्याधुनिक साउंड सिस्टम भी हैं जो इसे प्रचार के लिए सुविधाजनक बनाते हैं।
पटना। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री निश्चय रथ पर प्रचार करेंगे। इसके ज़रिए वे रोड शो करेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने बिहारशरीफ से लेकर कुछ इलाकों में निश्चय रथ पर रोड शो किया था। हाल ही में जब मुख्यमंत्री मधुबनी गए थे, तो वे वहां पहले से मौजूद निश्चय रथ पर सवार हुए थे।
हरियाणा में तैयार रथ में कई तकनीकी सुविधाएं
निश्चय रथ हरियाणा के नंबर से बिहार पहुंच गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, इसे हरियाणा में तैयार किया गया है। इसमें कई तकनीकी सुविधाएं हैं। जैसे, इसमें हाइड्रोलिक सिस्टम लगा है। इसके जरिए रथ की छत पर चढ़कर लोगों को संबोधित किया जा सकेगा।
रथ की छत पर रेलिंग और फ्लड लाइटें लगाई गई हैं। इस सुविधा के चलते रात में भी निश्चय रथ के ज़रिए जनसंपर्क संभव होगा। एडजस्टेबल कुर्सियां भी लगाई गई हैं। साउंड सिस्टम भी अत्याधुनिक है।


