Friday, April 24, 2026

Classic Legends ने अपनी अपडेटेड 2026 Yezdi Scrambler मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है, इसकी शुरुआती कीमत 1,99,950 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Share

मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Classic Legends ने भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड 2026 Yezdi Scrambler मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है. कंपनीन ने इस मोटरसाइकिल को 1,99,950 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है. 2026 मॉडल में कंपनी ने नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेटेड स्टाइलिंग, और साथ ही नए फ़ीचर और हार्डवेयर जोड़े हैं.

इसके अलावा, बेहतर परफ़ॉर्मेंस देने के लिए इसके इंजन को भी री-ट्यून किया गया है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को चार अलग-अलग कलर वेरिएंट – Legacy Black, OG Yellow, Rouge Red और Rally Blue – में पेश किया है. जहां इसके OG Yellow और Rouge Red की कीमत 2,05,950 रुपये है, वहीं Rally Blue इस रेंज का टॉप मॉडल है, जिसकी कीमत 2,08,950 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

2026 Yezdi Scrambler

Yezdi Scrambler के स्पेसिफिकेशन
Yezdi का कहना है कि कंपनी ने बेहतर हैंडलिंग के लिए मोटरसाइकिल के चेसिस को भी ऑप्टिमाइज़ किया है. इसके डुअल क्रैडल फ्रेम को मज़बूत बनाया गया है, जिससे अब बेहतर कंट्रोल मिलने की संभावना है. कंपनी ने इस बाइक की सीट की ऊंचाई भी 13 mm बढ़ाकर 813 mm कर दी है. हालांकि, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस अभी भी 200 mm ही रखा गया है. इसके अलावा, बाइक के सस्पेंशन सेटअप में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो आगे 150 mm के फोर्क्स और पीछे 130 mm के शॉक्स हैं.

Yezdi Scrambler का इंजन
कंपनी ने मोटरसाइकिल में एक बिल्कुल नया इंजन इस्तेमाल किया है, जिसे कंपनी ने ‘Katar’ नाम दिया है. यह नया 334 cc, सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन 29.5 bhp से ज़्यादा पावर और 30 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए एग्जॉस्ट को अब बीच से निकाला गया है, और कंपनी बेहतर NVH लेवल का भी दावा करती है.

2026 Yezdi Scrambler

इसके अलावा, बाइक में इंजन के विज़ुअल डिज़ाइन को भी अपडेट किया गया है, और अब इसमें ‘Katar’ बैज के साथ-साथ हेड और कवर पर ब्रॉन्ज़ फ़िनिश का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह इंजन अब 30 kmpl का माइलेज देता है.

Yezdi Scrambler का डिजाइन
इसके स्टाइलिंग की बात करें तो मोटरसाइकिल को एक नई लिवरी मिलती है, जिसमें टैंक पर Yezdi के ग्राफ़िक्स ज़्यादा बोल्ड नज़र आते हैं. इसके अलावा, इसके अंडाकार साइड पैनल पर ’69’ रेसिंग नंबर और फ़्यूल टैंक के ऊपर ‘Scrambler’ की बैजिंग दी गई है.

नई Scrambler में एक रिब्ड सीट, ज़्यादा साफ़-सुथरा टेल सेक्शन, एक LED हेडलैंप और नए LED इंडिकेटर्स का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, Yezdi इसमें सेमी-नॉबी टायरों वाले वायर-स्पोक्ड व्हील्स भी दे रही है, जो इसे डुअल-परपज वाली क्षमताएं प्रदान करते हैं.

2026 Yezdi Scrambler

Yezdi Scrambler के फीचर्स
वहीं बाइक में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो, आपको एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, साथ ही हैंडलबार पर फंक्शन्स को एक्सेस करने के लिए D-Pad कंट्रोल्स भी दिए गए हैं. इस बाइक में एक USB माउंट भी दिया गया है, जिसमें Type-A और Type-C, दोनों तरह के पोर्ट्स लगाए गए हैं. इलेक्ट्रॉनिक एड्स पर नजर डालें तो इसमें डुअल-चैनल ABS और तीन प्रीसेट ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स – Road, Off-Road और Rain मिलते हैं.

Read more

Local News