Friday, March 20, 2026

ChatGPT के एंड्रॉयड ऐप वर्जन 1.2026.076 में APK teardown से मिले टेक्स्ट स्निपेट्स Sora इंटीग्रेशन की ओर इशारा करते हैं.

Share

OpenAI की Sora AI वीडियो जनरेशन मॉडल अब चैटजीपीटी में आने वाली है. इस महीने की शुरुआत में रिपोर्ट्स आई थीं कि कंपनी Sora को ChatGPT को जोड़ने की प्लानिंग चल रही है. अब एक नई रिपोर्ट में इस ख़बर की पुष्टि भी हो गई है, क्योंकि चैटजीपीटी के एंड्रॉयड ऐप के कोड में इसके सबूत मिले हैं. इससे साफ लगता है कि OpenAI अपनी फ्लैगशिप ऐप में इस पॉपुलर एआई वीडियो फीचर को लाने की तैयारी कर रही है.

एंड्रॉयड ऑथोरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, ChatGPT के एंड्रॉयड ऐप वर्ज़न 1.2026.076 में APK Teardown के दौरान कई टेक्स्ट स्निपेट्स मिले हैं जो Sora इंटीग्रेशन की ओर इशारा करते हैं. इनमें Video in ChatGPT is here” जैसा मैसेज है उसके बाद “Transform text and image into video with dialogue, soundtrack, and style” लिखा है. इसके अलावा इसमें फ्रेज भी दिखे जैसे “Try it with a photo”, “Create video” और “Explore, create, and share videos”.

ChatGPT में ही बना पाएंगे एआई वीडियो

ये स्ट्रिंग्स यूजर इंटरफेस का हिस्सा लगती हैं जो यूजर्स को दिखाई देंगी. आमतौर पर ऐसी चीजें तब जोड़ी जाती हैं, जब फीचर रिलीज के करीब होता है. हालांकि इन स्निपेट्स में Sora का नाम सीधे नहीं लिया गया है लेकिन डिस्क्रिप्शन से साफ है कि इसी फीचर की बात हो रही है. ओपनएआई शायद जानबूझकर नाम अलग रख रही है ताकि स्टैंडअलोन Sora ऐप से अलग पहचान बनी रहे.

इस महीने की शुरुआत में The Information ने बताया था कि Sora ऐप और वेबसाइट को अलग से चलाया जाएगा भले ही चैटजीपीटी में इंटीग्रेशन हो जाए. इससे यूजर्स को दोनों ऑप्शन मिलेंगे – एक तरफ डेडिकेटेड ऐप जहां फुल फोकस वीडियो क्रिएशन पर है और दूसरी तरफ चैटजीपी में आसानी से वीडियो जेनरेट करने का तरीका होगा.

Sora ऐप अभी पूरी तरह ग्लोबली रोलआउट नहीं हुआ है. इसे सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था और एंड्रॉयड वर्जन भी कुछ चुनिंदा रीजन में ही उपलब्ध है. ऐसे में सवाल है कि चैटजीपीटी में आने वाला वीडियो फीचर भी क्या उन्हीं रीजन तक सीमित रहेगा या पहले दिन से ग्लोबल होगा. अगर ग्लोबल हुआ तो चैटजीपीटी के करोड़ों यूजर्स को Sora की पावर सीधे चैट में मिल जाएगी जो कंटेंट क्रिएटर्स, मार्केटर्स और आम यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव होगा. यह कदम ओपनएआई की स्ट्रैटेजी शिफ्ट दिखाता है, जहां कंपनी Sora की पॉपुलैरिटी को चैटजीपीटी के बड़े यूजर बेस से जोड़कर ज्यादा एंगेजमेंट चाहती है.

Sora पहले से ही टेक्स्ट या इमेज से हाई-क्वालिटी वीडियो बनाने में मशहूर है, जिसमें डायलॉग, साउंडट्रैक और स्टाइल शामिल हो सकते हैं. अगर यह चैटजीपी में आ गया तो यूजर्स को अलग ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फिलहाल, यह कन्फर्म नहीं है कि इसे कब रिलीज किया जाएगा, लेकिन कोड में मिले सबूत बताते हैं कि काम काफी आगे बढ़ चुका है. ओपनएआई जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकती है. यह अपडेट AI वीडियो जनरेशन को और आम बनाएगा और चैटजीपीटी को और ज्यादा पावरफुल टूल बना देगा.

Read more

Local News