Thursday, April 16, 2026

BPSC Protest : उच्च न्यायालय पहुंचे अभ्यर्थी, जन सुराज के उपाध्यक्ष ने सीएम से की अपील; कहा- तुड़वायिए अनशन

Share

Bihar : बीपीएससी अभ्यर्थियों ने पटना उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका दाखिल कर दिया है। बीपीएससी अभ्यर्थियों का आरोप है कि 13 दिसंबर 2024 को आयोजित पीटी परीक्षा में कई परीक्षा केंद्रों पर नियम का पालन नहीं किया गया।

बीपीएससी परीक्षा में हुई धांधली के विरुद्ध बीपीएससी अभ्यर्थी पटना उच्च न्यायालय पहुंचे। इस संबंध में जन सुराज उपाध्यक्ष और अधिवक्ता वाई वी गिरी ने कहा कि जन सुराज इस लड़ाई में बच्चों के साथ खड़ी है और उनकी मदद कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि आप इस मामले में पहल कीजिये और बच्चों की बात को सुनिए। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर छात्रों के हित के लिए पिछले 9 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। इसलिए मुख्यमंत्री को बीपीएससी परीक्षा में हुई धांधली की जांच करानी चाहिए।उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रशांत किशोर का अनशन तुड़वाने की भी अपील की। ईवी गिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और उचित कदम उठाने चाहिए।

Read more

Local News