लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW India ने अपनी नई BMW X3 SUV का नया पेट्रोल इंजन वाला टॉप स्पेक वेरिएंट, 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 74.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखा गया है.
नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro में स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले ज़्यादा दमदार पेट्रोल इंजन और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. भारतीय बाजार में नई BMW X3 का मुकाबला मुख्य तौर पर Mercedes-Benz GLC, Audi Q5, Lexus NX, और Volvo XC60 से होने वाला है.
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro का एक्सटीरियर
इसके बेहतर परफॉर्मेंस को दिखाने के लिए, नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro में कई स्पोर्टी विज़ुअल अपग्रेड दिए गए हैं, जिसमें स्मोक्ड हेडलाइट्स और टेल-लैंप, क्रोम की जगह ग्लॉस ब्लैक एक्सटीरियर ट्रिम, फेंडर पर M बैजिंग, बड़े 20-इंच के एलॉय व्हील, रेड ब्रेक कैलिपर्स और एक नया ब्रुकलिन ग्रे कलर ऑप्शन मिलता है.

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro का इंटीरियर
नई BMW 30 xDrive के इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में सबसे खास बदलाव डैशबोर्ड और डोर लाइनर्स पर ‘वेगेंज़ा’ लेदरेट का इस्तेमाल किया गया है, जबकि लोअर BMW X3 वेरिएंट में कम प्रीमियम रीसायकल पॉलिएस्टर का इस्तेमाल किया गया है. इसमें पडल लैंप से M लोगो प्रोजेक्शन, सीट बेल्ट में सिली हुई M स्ट्राइप्स और मेटल सिल प्लेट्स भी हैं.
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro के फीचर्स
कार में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro अपने निचले वेरिएंट जैसा ही है, जिसमें 14.9-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ दिया गया है.
इसके अलावा, कार में 15-स्पीकर वाला हारमन कार्डन साउंड सिस्टम, एक 360-डिग्री कैमरा, एक हेड-अप डिस्प्ले, एक पावर्ड टेलगेट, एम्बिएंट लाइटिंग, ADAS, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर सनब्लाइंड, 8-एयरबैग, और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं.

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro का इंजन
पावरट्रेन पर नजर डालें तो नई BMW 30 xDrive M Sport Pro के बोनट के नीचे इसके बेस BMW X3 20 xDrive वेरिएंट जैसा ही इंजन दिया गया है. इसमें वही 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगाया गया है, लेकिन इस कार में यह इंजन ज़्यादा पावर आउटपुट के लिए ट्यून किया गया है, और 258hp की पावर और 400Nm का टॉर्क प्रदान करता है. यह BMW 20 xDrive से 68hp और 90Nm ज़्यादा है, और GLC 300 के आउटपुट जैसा ही है.
इस इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम, 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और AWD लेआउट X3 20 xDrive से ही रखे गए हैं. कंपनी का कहना है कि BMW X3 30 xDrive 0-100kph की रफ़्तार 6.11 सेकंड में हासिल कर लेती है, जबकि BBMW 20 xDrive से 1.5 सेकंड से ज़्यादा बेहतर थी.


