Madhubani Road Accident: पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा को खजौली-कलुआही मुख्य सड़क पर राजकीय मध्य विद्यालय ठाहर के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब एक बाइक और सीमेंट लदा ट्रक आमने-सामने टकरा गए। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
एक ही परिवार के थे तीनों मृतकमृतकों की पहचान मंगती ग्राम निवासी सचिन मंडल (23), उनके बड़े बहनोई राजेश मंडल (35) और छोटे बहनोई भरत मंडल (32) के रूप में हुई है। तीनों आपस में रिश्तेदार थे और एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे। सचिन अपने दोनों बहनोई के साथ किश्त का भुगतान करने मधुबनी गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ



