Bihar NRRMS Vacancy 2025: बिहार की राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी ने 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए करीब 8,000 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2025 है।
Bihar NRRMS Recruitment 2025: राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी, बिहार ने 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए करीब आठ हजार पदों पर भर्ती निकाली है। यह संस्था विश्व बैंक द्वारा फंडेड है। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nrrmsvacancy.in. के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कंप्यूटर असिस्टेंट, कॉर्डिनेटर, फैसिलिटेटर, एमटीएस जैसे पद भरे जाएंगे।
UP NRRMS Vacancy: रिक्ति विवरणइस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 7,989 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती तीन साल के कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएगी। प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। यह भर्ती दीनदयाल उपाध्याय रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (डीडीयू आरजेडी), बिहार के लिए है। पदवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है: पद का नाम संख्याडिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर 33अकाउंट्स ऑफिसर 36टेक्निकल असिस्टेंट 35ब्लॉक डेटा मैनेजर 286कम्युनिकेशन ऑफिसर 378ब्लॉक फील्ड ऑफिसर 361एमटीएस 306कंप्यूटर असिस्टेंट 2178कॉर्डिनेटर 1986फैसिलिटेटर्स 2390कुल पद 7989
Bihar NRRMS Selection Process: चयन प्रक्रियाइस भर्ती अभियान के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा एंड कंप्यूटर प्रोफिशियंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। कुल वैकेंसी के पांच गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
Bihar NRRMS Salary: पदवार वेतनमानपदनाम वेतन प्रतिमाह (रुपये)डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर 33,560अकाउंट्स ऑफिसर 32,650टेक्निकल असिस्टेंट 29,650ब्लॉक डेटा मैनेजर 27,730कम्युनिकेशन ऑफिसर 27,650ब्लॉक फील्ड ऑफिसर 23,630एमटीएस 21,500कंप्यूटर असिस्टेंट 21,700कॉर्डिनेटर 21,660फैसिलिटेटर्स 20,660Bihar NRRMS Eligibility: कौन कर सकता है इस भर्ती के लिए आवेदन?इस भर्ती अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर, अकाउंट्स ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट, एमटीएस और कंप्यूटर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। पदवार पात्रता मानदंड नीचे तालिका में देख सकते हैं:
Bihar NRRMS Eligibility: कौन कर सकता है इस भर्ती के लिए आवेदन?इस भर्ती अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर, अकाउंट्स ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट, एमटीएस और कंप्यूटर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। पदवार पात्रता मानदंड नीचे तालिका में देख सकते हैं: पद का नाम योग्यता और अनुभव आयु सीमाडिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर पीजी + 3 साल का अनुभव 23-43 वर्षअकाउंट्स ऑफिसर पीजी + 2 साल का अनुभव 22-43 वर्षटेक्निकल असिस्टेंट ग्रेजुएशन + 6 माह का डीसीए + 1 साल का अनुभव 21-40 वर्षब्लॉक डेटा मैनेजर ग्रेजुएट (कंप्यूटर) + एमएस ऑफिस + 1 साल का अनुभव 21-40 वर्षकम्युनिकेशन ऑफिसर ग्रेजुएट + 2 साल का अनुभव 21-40 वर्षब्लॉक फील्ड ऑफिसर ग्रेजुएट या 12वीं पास + 2 साल का अनुभव 18-38 वर्षएमटीएस ग्रेजुएट या 12वीं पास + 2 साल का अनुभव 18-40 वर्षकंप्यूटर असिस्टेंट 12वीं पास + 6 माह का कंप्यूटर डिप्लोमा 18-38 वर्षकॉर्डिनेटर 12वीं पास + कंप्यूटर कोर्स 18-40 वर्षफैसिलिटेटर्स 12वीं पास + कंप्यूटर कोर्स + 1 साल का अनुभव 18-38 वर्षआवेदन शुल्कउम्मीदवारों को आवेदन के दौरान अपनी फोटो, हस्ताक्षर, मार्कशीट, अनुभव सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र स्कैन कर अपलोड करने होंगे। जनरल, ओबीसी, एमओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना होगा। बीपीएल, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।How to Apply For Bihar NRRMS Recruitment: कैसे करें आवेदन?’राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी’ की वेबसाइट पर जाएं।ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।आवश्यक विवरण प्रदान करें।आवेदन पत्र जमा करें।आवश्यक दस्तावेज जमा करें।कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।



