Murder Case : देर रात तक मां-बेटी की एक दूसरे से मोबाइल पर खूब बातें हुईं, लेकिन उनदोनों को यह पता नहीं था कि यह उनकी आखरी बातचीत है। अगले दिन बेटी की ससुराल में संदिग्ध रूप में मौत हो गई

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के सोमगढ़ में एक महिला का शव बरामद हुआ। परिजनों ने महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के गले पर निशान मिले है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतका की पहचान सोमगढ निवासी रमन पासवान की पत्नी काजल देवी (21) के रूप में की गई है। मृतका का मायका साहेबगंज थाना के बासुदेव पुर सराय में बताया जा रहा है। घटना के बाद से घर के सभी लोग फरार हैं
रात में मां-बेटी की हुई थी आखरी बात घटना के संबंध में मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि काजल की शादी के 10 माह पूर्व हुई थी। उसकी देर रात अपनी मां से बात हुई थी, लेकिन सुबह में उसका कॉल नहीं लग रहा था। ससुराल के अन्य सदस्यों से बातचीत में यह बताया गया कि काजल की तबियत खराब हो गई है। हमलोग इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। मायके पक्ष का कहना था कि आपलोग उसको पीएचसी लेकर जाईये, लेकिन ससुराल के लोग गांव के पास में ही किसी डॉक्टर के पास में छोड़ कर चले गए। मायके पक्ष के लोग आननफानन में बेटी के ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां ससुराल के कोई भी लोग नहीं थे। बस काजल का शव वहां पड़ा हुआ था। सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे। काजल के गर्दन पर एक तरफ आगे से निशान था। परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
आवेदन मिलने पर जांच करेगी पुलिस घटना के संबंध में साहेबगंज थाना की पुलिस ने बताया कि एक महिला का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की बात बताई जा रही है। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। परिजन के बयान और उनके द्वारा दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


