Monday, April 6, 2026

Bihar News : महिला सिपाही ने दी जान लेने की धमकी, फिर उसके भाई ने घेरकर मार डाला; सीतामढ़ी में बड़ी वारदात

Share

Murder case : एक युवक को कुछ लोगों ने घेरकर सबके सामने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने बयान दिया है कि आरोपी की बहन बिहार पुलिस में कार्यरत है, उसने जान से मारने की धमकी दी थी। अब भाई- बहन दोनों हत्या के मुख्य आरोपी हैं।

सीतामढ़ी में चचेरे भाई ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया की है। मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के मिश्रोलिया गांव निवासी स्वर्गीय रामशोभित महतो के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है। हत्या का आरोप उसके चचेरा भाई और उसकी वर्दी वाली बहन पर लगा है।

चचेरे भाई ने कर दी हत्या घटना के संबंध में मृतक धर्मेंद्र कुमार की पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र कुमार (35) का चचेरा देवर चन्दन कुमार है, जिसके साथ धर्मेन्द्र का कई साल से जमीन का विवाद चल रहा था। सोमवार की शाम इसी विवाद के कारण चंदन और मेरे पति धर्मेन्द्र के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान चंदन ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। आज सुबह 9 बजे धर्मेंद्र कुमार की लाश मिली है। मृतक धर्मेंद्र कुमार की पत्नी रिंकू देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंदन और उसके सहयोगियों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर सिर पर उसके सिर पर धारदार हथियार से वार निर्पूममता पूर्वक धर्मेंद्र कुमार की हत्या की दी। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बहन महिला पुलिस कांस्टेबल पर लगा है जान से मारने की धमकी देने का आरोप पुलिस को दिए गए बयान में मृतक धर्मेंद्र कुमार की पत्नी रिंकू देवी ने कहा कि आरोपी चंदन की बहन काजल कुमारी ने अपने मोबाइल से उसके भैसुर जितेंद्र कुमार के मोबाइल पर 10 फरवरी की संध्या 6:36 बजे फोन कर लगभग 15 मिनट तक धर्मेंद्र कुमार की हत्या करवा देने की धमकी दी। उसके कहने और उकसाने पर ही चंदन कुमार और उसकी पत्नी विनीता देवी ने मेरे पति धर्मेंद्र कुमार की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घर के पानी निकासी को लेकर उन लोगों से मेरे पति धर्मेंद्र कुमार का विवाद चल रहा था और इसी वजह से मेरे पति की हत्या कर दी गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और उनके जान माल की सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के मुताबिक काजल कुमारी बिहार पुलिस में पदस्थापित है।

भाई ने घेरकर मार डाला पुलिस को दिए गये बयान में कहा गया है कि धर्मेन्द्र सुबह में टहलकर लौट रहे थे। वह जैसे ही बाली महतो और गणेश महतो के घर के बीच स्थित शंभू महतो के चाय की दुकान के पास पहुंचे, चंदन कुमार ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read more

Local News