JDU Leader Uproar: जदयू नेता विनय पटेल ने महादलित बस्ती में उत्पात मचाया और तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों ने जदयू नेता और उनके समर्थकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना का एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है।

मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर थाना के नरियार बरैठा गांव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने महादलित बस्ती में जमकर उत्पात मचाया। तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। यही नहीं सभी घायलों की चिकित्सा सीएचसी में कराई गई है और इस बावत मिंटू कुमार के आवेदन पर पुलिस ने जदयू नेता मोतीपुर प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल, सुमन कुमार, प्रिंस कुमार, शुभम कुमार, प्रवीण कुमार और देवेंद्र राय के खिलाफ मारपीट एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर ली है।
बताया जाता है कि जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल की क्षेत्र में महादलित बस्ती में जमीन है। जमीन पर वह मक्के की फसल लगा रखे हैं। दो दिन पहले फसल को मवेशी ने नुकसान पहुंचा दिया। इसके बाद जदयू नेता का आक्रोश फूट पड़ा। अपने समर्थकों के साथ उन्होंने महादलित बस्ती में पहुंचकर सामूहिक गाली-गलौज किया।
गाली-गलौज से मना करने पर मिंटू कुमार और राजन कुमार पप्पू कुमार के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में तीनों जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के विनय पटेल ने भी आधा दर्जन लोगों के ही खिलाफ फसल नुकसान करने का विरोध करने पर गाली-गलौज करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस दौरान जेडीयू नेता के द्वारा एक समाज विशेष को गाली-गलौच दिया जा रहा है, जिसका ऑडियो वायरल हुआ है।वहीं, पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि एक नेता के द्वारा गाली-गलौज किए जाने के एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस मामले कि जांच की जा रही है। जो भी दोषी हैं, उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मामला दर्ज कर लिया गया


