Road Accident : अपनी सास का इलाज कराकर अपनी पत्नी के साथ शख्स लौट रहा था। तभी अचानक सामने से हाईवा आ गया और देखते ही देखते पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सास के भी पैर कट गये।
रोहतास में एक हाईवा के चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि इस घटना में उनके साथ मौजूद उनकी सास गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान मुन्ना पाल के पुत्र दीपक कुमार पाल (25) और उनकी पत्नी खुशी कुमारी (22) के रूप में हुई है। वह बक्सर जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर के रहने वाले थे। वहीं घटना में घायल मृतक की सास शारदा देवी (35) जमरोढ़ गांव की रहने वाली है। घटना आरा – मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दिनारा थाना क्षेत्र के चौसा नहर पुल के पास की है।



