Tuesday, April 7, 2026

Bihar News : विधान सभा चुनाव से पहले इस दिन से शुरू हो रहा विधान मंडल का बजट सत्र, जानिए क्यों है ख़ास

Share

Bihar : बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बात की घोषणा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की है।

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच बजट सत्र शुरू होने की घोषणा कर दी गई है। बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बात की घोषणा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की है। यह सत्र 28 फरवरी से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा।

यह बजट सत्र होगा बेहद महत्वपूर्ण28 फरवरी शुक्रवार को सबसे पहले शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण होगा। फिर भारत का संविधान के अनुच्छेद 176 (1) के अधीन 11:30 बजे पूर्वाह्न में बिहार विधानमंडल के प्रस्तावित भवन के सेंट्रल हॉल में बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों को एक साथ समवेत बैठक में मान्य राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद बिहार विधान मंडल के सत्र में नहीं रहने की अवधि में माननीय राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रशन का सदन पटल पर रखा जायेगा। फिर आर्थिक सर्वेक्षण की प्रस्तुतीकरण होगी। अगले दो दिन के बाद यानी 1 मार्च को सरकार का बजट पेश होगा। साथ ही राज्यपाल के भाषण पर सदन में वाद विवाद भी होगा। फिरअलग-अलग विभागों के बजट पेश किये जाएंगे। चुंकि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए यह बजट सत्र बेहद महत्वपूर्ण होगा। इसमें 1 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 का राज्य का बजट पेश किया जाएगा

जानिए कब क्या होगा 20 दिन चलने वाले विधान मंडल सत्र में पहले दिन यानी 28 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। फिर 1 मार्च को राज्यपाल के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद होगा। दो दिन 2025-26 के आय व्ययक पर सामान्य विमर्श किया जायेगा। एक दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद विवाद होगा। सरकार का उत्तर एवं तत्सबंधी विनियोग विधेयक, दस दिन वित्तीय वर्ष 2025 26 के आय-व्ययक के अनुदान की मांगों पर वाद-विवाद एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक होगा। दो दिन राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य के बाद फिर दो दिन गैर सरकारी सदस्यों के कार्य किए जाएंगे।

Read more

Local News