Sunday, March 15, 2026

Bihar News: बिहार के दिग्गज मंत्री के भाई ने किया सरेंडर, कुर्की के डर से भागा-भागा SP ऑफिस पहुंचा

Share

बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। यहां आपको पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी।

बिहार की दिग्गज मंत्री रेणु देवी का भाई को गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस ने सरेंडर करने से पहले बीच रास्त से दबोच लियाजागरण संवाददाता, बेतिया।

Bihar Political News Today: बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने शनिवार की दोपहर एक बजे के आसपास एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पिन्नू ने पुलिस दबिश को देखते हुए फैसला लिया।

पिन्नू को गिरफ्तार करने के लिए पिछले सात दिनों से पुलिस नेपाल, पटना एवं अन्य संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। शनिवार की सुबह में पुलिस ने पिन्नू के घर, उसके स्कूल एवं होटल पर इश्तेहार चस्पा किया गया था। उसके बाद वह एसपी कार्यालय में आकर सरेंडर कर दिया।

पिन्नू पर अपहरण का आरोपउल्लेखनीय है कि बीते 11 जनवरी की दिनदहाड़े मुफस्सिल थाने के महनागनी से पिस्टल के बल पर मजदूर शिवपूजन महतो का अपहरण कर बंधक बनाकर एक होटल में स्टांप पेपर पर निशाना बनाने के मामले में पुलिस उसे पिछले एक सप्ताह से खोज रही थी।

17 जनवरी की शाम पिन्नू के खिलाफ इश्तेहार लिया गया था

17 जनवरी की शाम में पुलिस ने न्यायालय के पिन्नू के खिलाफ इश्तेहार लिया था। आज (शनिवार ) को पिन्नू के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा कर दिया। सुबह से ही पिन्नू के सरेंडर करने की चर्चा थी। मामले में महनागनी निवासी पीड़ित मजदूर शिवपूजन महतो ने मुफस्सिल थाने में पिन्नू समेत तीन लोगों के खिलाफ 12 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।उल्लेखनीय है कि पुलिस शनिवार की सुबह में डुगड़गी लेकर पिन्नू के घर पहुंची थी। पिन्नू और उसकी पत्नी श्रद्धा रवि के खिलाफ उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया था।

Read more

Local News