बेगूसराय पुलिस का कहना है कि विद्यानंद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों भीड़ लग गई।स्थानीय लोगों की मदद से जमीन कारोबारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 नागदह इलाके की है। मृतक व्यक्ति की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी के रहने वाले विद्यानंद महतो के रूप में की गई है।
अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिसइधर, घटना की सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि विद्यानंद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। हत्या किस कारण से की गई है इसका पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
अपराधियों ने घेर कर मारी गोलीपरिजनों का कहना है कि मृत विद्यानंद महतो की पत्नी जानकी देवी नागदह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका हैं। आज वह छुट्टी पर थीं। इसको लेकर ही विद्यानंद महतो छुट्टी का आवेदन देने स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान नागदह सेवा सदन के बाद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। जब तक विद्यानंद महतो कुछ पूछते तब तक अपराधियों ने उनपर गोलियां बरसा दी। अपराधियों ने विद्यानंद महतो के सिर में एक और सीने में तीन गोली दागी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। इधर, घटना के बाद परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


