Friday, March 6, 2026

Bihar News: कंबल में लिपटी में विवाहिता की लाश, मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने इस चीज के लिए मार डाला

Share

Supaul News: मायके वालों का आरोप है कि दामाद ने करीब दो वर्ष पूर्व लोन पर स्कॉर्पियो खरीदी थी। उस वक्त भी दो लाख रुपए दिए थे। लेकिन, प्रताड़ना कम नहीं हुआ। डेढ़ महीने पहले ही हत्या की धमकी दी थी।

सुपौल जिले के लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुआरी पूरब पंचायत के वार्ड 11 वीआईपी रोड में 31 वर्षीय महिला सुजाता सिंह उर्फ ब्यूटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की शादी नौ साल पहले दिवेश कुमार सिंह उर्फ छोटू से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज को लेकर सुजाता को लंबे समय से प्रताड़ित करता था और इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में फिलहाल मृतका की सास बच्ची देवी और जेठानी सोनी देवी को हिरासत में ले लिया है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मृतका के पिता बरुआरी पश्चिम पंचायत के वार्ड पांच निवासी शशिभूषण सिंह ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ससुराल वालों की ओर से अक्सर दहेज की मांग की जाती थी, जिसमें कभी पैसे, कभी जेवर, तो कभी अन्य चीजें शामिल होती थी। कई बार डिमांड पूरी भी की गई। बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व दिवेश ने लोन पर स्कॉर्पियो खरीदी थी और इसे वह किराए पर चलाता है। गाड़ी खरीद के वक्त भी सुजाता से मारपीट की वजह से दो लाख रुपए दिए थे। लेकिन, मारपीट का सिलसिला जारी रहा।

दशहरा के वक्त मायके आई थी, फिर पंचायत की सहमति से गई ससुराल
मृतका के पिता के अनुसार, बीते करीब छह माह से प्रताड़ना का सिलसिला बढ़ गया था। लिहाजा दशहरे में सुजाता मायके आई तो परिजन उसे वापस ससुराल भेजने को तैयार नहीं थे। लेकिन, दामाद दिवेश के बार-बार आग्रह और पंचायत की सहमति से उसे 18 नवंबर को ससुराल भेजा गया। आरोप है कि करीब डेढ़ माह पूर्व भी दिवेश ने हत्या की धमकी दी थी। दो दिन पूर्व नोंक झोंक के बाद दिवेश ने सुजाता का मोबाइल भी तोड़ दिया था। शनिवार की शाम स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से घटना की सूचना मिली। जिसके बाद परिजन सुजाता के ससुराल पहुंचे। वहां उसका शव कमरे में कंबल से लपेटा हुआ था। जबकि पति दिवेश और जेठ राकेश कुमार मौके से फरार हो गया।

Read more

Local News