Sunday, March 15, 2026

Bihar Kisan News: बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले, बढ़ गया गेहूं का समर्थन मूल्य; अब इतने में होगी खरीदारी

Share

एफसीआई के अधिकारियों ने की किसानों के साथ बैठक

बिहार में गेहूं का समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का एलान

मोदी सरकार के एलान से बिहार के किसानों की भी बल्ले-बल्ले हो गई है। दरअसल विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपये की वृद्धि की है जिससे किसानों को प्रति क्विंटल गेहूं 2425 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार ने किसानों के साथ बैठक में दी।

केंद्र सरकार की ओर से रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेंहू के समर्थन मूल्य में 150 रुपये वृद्धि किया गया है। इससे किसानों को प्रति क्विंटल गेहूं 2,275 रुपये के बदले 2,425 रुपये भुगतान किया जाएगा। शनिवार को फुलवारीशरीफ प्रखंड के सकरैचा में किसानों के साथ बैठक में इस बाबत जानकारी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार ने दी।

बैठक में सहायक महाप्रबंधक के अतिरिक्त क्रय प्रभारी संगीता राय एवं भुगतान प्रभारी निरंजन कुमार सिंह ने स्थानीय सरपंच एवं मुखिया व किसानों के साथ बैठक की।बैठक को संबोधित करते हुए सहायक महाप्रबंधक ने कहा कि अब भारतीय खाद्य निगम रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये में सीधे-सीधे किसानों से गेहूं की खरीदारी करेगी और 48 घंटा के अंदर संबंधित किसानों के खाते में राशि का भुगतान करेगी।

Read more

Local News