Bihar DELEd Registration 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार डीएलएड कोर्स के सत्र 2025 में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। इस परिक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
Bihar DELEd Registration 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डी.ई.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2025 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2025 होगी।
शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। एससी/एसटी और अन्य समान आरक्षित श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट है। 50% या उससे अधिक अंक वाले उम्मीदवार योग्य माने जाते हैं, यदि उन्होंने उर्दू की शिक्षा देने वाले किसी संस्थान में अध्ययन किया हो। विकलांग उम्मीदवारों के लिए आवश्यक न्यूनतम कुल स्कोर में 5% की छूट दी जाती है। एनसीटीई द्वारा अनुमोदित 10 प्रतिशत सीटें उर्दू शिक्षकों के लिए होंगी, जबकि पांच प्रतिशत सीटें विकलांग व्यक्तियों के लिए होंगी। कला, विज्ञान या वाणिज्य धाराओं के छात्रों को एनसीटीई द्वारा अधिकृत कुल सीटों का 50% आवंटित किया जाएगा। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। वहीं बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा डीएलएड 2025 के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।



