Tuesday, April 7, 2026

Bihar Crime: विषहारा मंदिर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण ले उड़े चोर, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

Share

Saharsa News: पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना को लेकर कहा कि मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सौरबाजार के वार्ड-9 स्थित विषहारा मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगाकर मंदिर के ताले तोड़ दिए। इस दौरान चोर करीब साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

पुजारी को सुबह मिली चोरी की जानकारीजानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारी कुमार नाथ झा ने शनिवार सुबह जब मंदिर खोला, तो अंदर के हालात देख उन्होंने तुरंत मंदिर समिति और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय बंटी झा ने बताया कि मूर्ति पर चढ़ाए गए बहुमूल्य आभूषण, चांदी के मुकुट, सोने की नथिया, चूड़ियां और अन्य सामग्री चोरी हो गई है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों में आक्रोशमंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है और इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इलाके में पहले भी हो चुकी चोरी की घटनाएंस्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और वे मंदिर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Read more

Local News