Tuesday, April 7, 2026

Bihar Crime: जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों ने दंपति को पेड़ से बांधकर पीटा, जान से मारने की भी दी धमकी

Share

Jamui News: पुलिस ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जमुई जिले में दबंगों की दबंगई का एक खौफनाक मामला सामने आया है। झाझा थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक दंपति को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। इस घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है। पीड़ित दंपति ने थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

गांव के दबंगों ने घर में घुसकर किया हमलापीड़िता रंभा कुमारी ने बताया कि छह फरवरी को सुबह करीब 11 बजे गांव के ही अर्जुन रविदास, मदन दास, कारु दास, मन्नू दास और राकेश यादव सहित कई लोग जबरदस्ती उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर पीड़ित दंपति को रस्सी से बांधकर घसीटते हुए घर से बाहर ले आए। इसके बाद दोनों को एक पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।

जमीन हड़पने के लिए पीटापीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी जमीन हड़पने की मंशा से उन पर यह जानलेवा हमला किया। घटना के दौरान आरोपियों ने न केवल दंपति को मारा-पीटा, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि पहले भी आरोपियों की ओर से धमकी दी जाती रही थी, लेकिन इस बार उन्होंने हद पार कर दी। अब दंपति दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कीमामले को लेकर झाझा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Read more

Local News