Motihari Crime: पुलिस ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोतिहारी के भोपतपुर थाना क्षेत्र के तिरोजा गढ़ गांव में एक किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान भारत सहनी की 15 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को मृतका के घर से बरामद किया, जहां वह अपने बिस्तर पर मृत पाई गई। मृतका के गर्दन पर निशान मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि यह मामला आत्महत्या या हत्या का हो सकता है।
परिजनों ने हत्या का लगाया आरोपमृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हत्या का मामला है और गांव के ही कुछ विपक्षियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह हुए एक मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के कारण वे पुलिस के डर से घर से बाहर सो रहे थे, जबकि पूजा अकेली घर के अंदर थी। परिजनों के अनुसार, इसी स्थिति का लाभ उठाकर विपक्षियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासामामले की सूचना मिलते ही भोपतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रत्युष कुमार विक्की ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि अभी तक परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, डीएसपी सदर 2 जीतेश पांडे ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।



