Tuesday, April 7, 2026

Bihar: साइकिल सवार बच्चों को अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

Share

Gopalganj News: गोपालगंज में साइकिल सवार बच्चों को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल हुए एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के बंगरा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल चला रहे दो बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी वीरेंद्र साह के 10 वर्षीय बेटे अजित कुमार के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?जानकारी के मुताबिक, मृतक अजित कुमार और उसका चचेरा भाई लवकुश कुमार बंगरा मोड़ के पास साइकिल चला रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मांझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से अजित कुमार की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल, गोपालगंज रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही अजित कुमार ने दम तोड़ दिया।

परिजनों में मचा कोहरामबच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल छा गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अनियंत्रित बाइक चालक की तलाश जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाह तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Read more

Local News