Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि यह अड्डा लंबे समय से चल रहा था। उन्होंने कहा कि ये लोग जहरीली शराब बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। हमारी टीम लगातार इस तरह के अवैध धंधों पर नज़र रख रही है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है।
मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने एक अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। बूढ़ी गंडक नदी के किनारे घने झाड़ियों के बीच चल रहे इस गुप्त ठिकाने पर महुआ और गुड़ से जहरीली देसी शराब बनाई जा रही थी। यहां छापामारी के दौरान कई शराब तस्कर मौके से फरार हो गए, लेकिन एक धंधेबाज को पकड़ लिया गया। टीम ने ड्रोन की मदद से इस अवैध अड्डे का पता लगाया और फिर अचानक छापामारी कर भारी मात्रा में नकली शराब और शराब निर्माण सामग्री जब्त कर ली
गुप्त सूचना के बाद उत्पाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाईउत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कांटी थाना क्षेत्र के पकड़ी ढाब इलाके में नदी किनारे बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने इलाके में ड्रोन से निगरानी शुरू की। ड्रोन कैमरे से जब इलाके की जांच की गई, तो वहां कुछ लोग शराब बनाते दिखे। इसके बाद टीम ने अचानक छापामारी कर पूरे अड्डे को ध्वस्त कर दिया
भागे तस्कर, एक गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में शराब जब्तछापामारी के दौरान शराब तस्कर गुड्डू कुमार को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि तीन अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। उत्पाद पुलिस टीम ने मौके से कई सामान जब्त किए हैं, जिसमें गैस चूल्हा, सिलेंडर, बड़े बर्तन, ड्रम में रखी गई गुड़ और महुआ से तैयार किया गया द्रव्य, 35 लीटर नकली देसी शराब शामिल हैं। शराब को महुआ और गुड़ को सड़ाकर तैयार किया जाता था, जिससे यह बेहद जहरीली हो जाती थी। इसी तरह की शराब पीने से अक्सर जहरीली शराब कांड की घटनाएं होती हैं
हम अलर्ट मोड पर हैं’उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यह अड्डा लंबे समय से चल रहा था। उन्होंने कहा कि ये लोग जहरीली शराब बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे। हमारी टीम लगातार इस तरह के अवैध धंधों पर नज़र रख रही है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है और फरार तस्करों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। गांव में मचा हड़कंपइस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग भी इस खुलासे से हैरान हैं कि उनके आसपास इस तरह का अवैध धंधा चल रहा था। फिलहाल उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है और आगे की जांच में जुट गई है।



