Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के नगवारा गांव में देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए शहर के एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
रास्ते को लेकर हुआ विवादस्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मद मुन्ना देर रात अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते को लेकर उनकी मोहम्मद मुबारक और चांद से बहस हो गई। देखते ही देखते गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटीघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। जजुआर थाना के एसएचओ हेमंत कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। गांव में तनाव, पुलिस कर रही निगरानीघटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है और गांव में लगातार गश्त कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी



