Tuesday, March 17, 2026

Bihar: प्रशांत किशोर को BPSC ने भेजा नोटिस, पूछा- सीट बेचने समेत कई झूठे-गंदे आरोप किस आधार पर लगाए, सबूत दें

Share

Bihar News: बीपीएससी की आईटी टीम ने कुल 40 ऐसे वीडियो इकट्ठा किए हैं, जिसमें कोई न कोई शख्स बीपीएससी पर कई तरह के आरोप लगा रहे। अब तक की जांच में कुछ नेताओं और शिक्षकों के खिलाफ आयोग को सबूत मिले हैं। अब बीपीएससी इन पर कार्रवाई करने जा रही है।

बिहार लोक सेवा आयोग अपने ऊपर तथ्यहीन आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। आयोग की आईटी टीम ने कुल 40 ऐसे वीडियो इकट्ठा किए हैं, जिसमें कोई न कोई शख्स बीपीएससी पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। बीपीएससी सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में छह नेता और सात शिक्षकों के खिलाफ आयोग को सबूत मिले हैं। जल्द ही इन्हें भी लीगल नोटिस भेजी जाएगी। इसी कड़ी में बीपीएससी ने सबसे पहले दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को नोटिस भेजा है। बीपीएससी ने इस नोटिस के जरिए प्रशांत किशोर से जवाब मांगा है। बीपीएससी के वकील संजय सिंह ने नोटिस में लिखा है कि आपने विभिन्न समाचार चैनल (मुख्य स्ट्रीम मीडिया और यूट्यूब चैनल) पर अपने इंटरव्यू के दौरान बीपीएससी पर झूठे, गंदे और निराधार आरोप लगाये हैं। इससे आयोग की छवि धूमिल हुई है। आयोग एक संवैधानिक संस्था है।

Read more

Local News