Monday, April 6, 2026

Bihar: पुलिस वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, परीक्षा देकर लौट रही छात्रा समेत तीन लोग घायल; ग्रामीणों का हंगामा

Share

Motihari News: मोतिहारी में पुलिस वाहन ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गए। इस घटना से ग्रामीणों भड़क गए और पुलिस के वाहन को घेरकर हंगामा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…।

मोतिहारी जिले के केसरिया-चकिया रोड स्थित राजपुर गांधी चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पुलिस वाहन ने एक टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो में इंटर की परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा सहित तीन लोग सवार थे, जो इस दुर्घटना में घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ टेंपोजानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान सिसवा पटना निवासी अजय राम (40), राजू राउत (35) और प्रियम कुमारी (18) के रूप में हुई है। इनमें अजय राम को अधिक चोटें आई हैं, जिनका इलाज केसरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

इंटर परीक्षा देकर लौट रही थी छात्राघटना के चश्मदीदों के अनुसार, चकिया से इंटर की परीक्षा देकर परीक्षार्थियों को घर वापस ले जाने के लिए टेंपो को रिजर्व किया गया था। राजपुर गांधी चौक के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो में कुल चार परीक्षार्थी और दो अभिभावक सवार थे

घायल राजू राउत ने बताया कि मैं अपनी बेटी को इंटर की परीक्षा दिलवाकर लौट रहा था। तभी अचानक पुलिस वाहन ने सामने से टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में मेरी बेटी भी घायल हो गई। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनातघटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और पुलिस वाहन को घेर लिया। लगभग एक घंटे तक पुलिस गाड़ी को रोके रखा गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना मिलते ही चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। समझाइश के बाद पुलिस वाहन को घटनास्थल से हटाया गया। केसरिया सर्किल इंस्पेक्टर की गाड़ी थी दुर्घटना में शामिलपुलिस जांच में यह सामने आया है कि जिस गाड़ी से टेंपो को टक्कर मारी गई, वह केसरिया के सर्किल इंस्पेक्टर की थी। हालांकि दुर्घटना के समय वह गाड़ी में मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और इसमें किसकी गलती थी।

Read more

Local News