Thursday, June 4, 2026

BCCI टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज के लिए नए कप्तान का ऐलान करने वाली है.

Share

 टीम इंडिया अपनी अगली T20I सीरीज के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करने वाला है. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज 26 जून से शुरू होने वाली है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई भविष्य को देखते हुए कुछ बड़े फैसले लेने पर विचार कर रहा है. जिसमे सबसे बड़ा फैसला मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव से कप्तानी से हटाकर दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बनाना शामिल है.

सूर्या का दौर खत्म
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सूर्या को कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया गया है अब सिर्फ इसका ऐलान करना बाकी है. हालांकि कप्तानी पर अंतिम फैसला लेने से पहले सूर्यकुमार के भविष्य के बारे में हेड कोच गौतम गंभीर से सलाह ली जाएगी. लेकिन सूर्या की फॉर्म को देखते हुए उन्हें कप्तानी के साथ साथ टीम में बरकरार रखना भी काफी मुश्किल है.

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने इसी साल की शुरुआत में भारत को T20 विश्व कप में जीत दिलाई थी, लेकिन बल्ले से वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में जूझते रहे हैं. IPL 2026 में भी सूर्यकुमार का संघर्ष जारी रहा, जहां वह मुंबई इंडियंस के लिए 13 मैचों में सिर्फ 270 रन ही बना पाए. मुंबई इंडियंस इस सीजन में नौवें स्थान पर रही.

कप्तानी की रेस में तीन खिलाड़ी
रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि चयनकर्ता अब एक ऐसे लंबे समय के समाधान की तलाश में हैं, जिसमें अगला कप्तान भारत को अगले दो T20 विश्व कप टूर्नामेंट में नेतृत्व दे सके. इसलिए BCCI नए कप्तान के तौर पर तीन खिलाड़ियों की तरफ देख रहा है. जिसमें श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और तिलक वर्मा के नाम शामिल हैं. लेकिन इन तीनों में अय्यर सबसे आगे हैं.

IPL में अय्यर का अनुभव और उनके बनाए रन उन्हें इस दौड़ में बढ़त तो देते हैं, लेकिन कप्तानी की इस होड़ में तिलक वर्मा और ईशान किशन दो ऐसे खिलाड़ी होंगे, जो सबको चौंका सकते हैं. अगर अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हैं, तो T20 फॉर्मेट में भारत के लिए तिलक और ईशान में से कोई एक उनका उप-कप्तान होगा. एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि संजू सैमसन को भी टी20 कप्तान बनाए जाने की संभावना है.

दो टी20 टीम बनाने पर विचार
बता दें कि BCCI को एशियाई खेलों के लिए भी टीम की घोषणा करनी है. इसलिए बोर्ड दो टी20 टीम बनाने पर भी विचार कर रहा है. इसलिए हमें आग दो टी20 कप्तान भी मिल सकते हैं. बता दें कि भारत ने 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था.

Read more

Local News