Sunday, March 15, 2026

BCCI ने भारत पाकिस्तान मैच का अच्छा सॉल्यूशन निकालने पर ICC की सराहना की.

Share

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की कोशिशों के बाद 15 फरवरी को भारत पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में मैच होना कंफर्म हो गया है. पाकिस्तान की सरकार ने 9 फरवरी को एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैदान में उतरने की अनुमति दे दी है. अब इस पूरे मामले पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने ICC को पूरे मामले को सुलझाने और क्रिकेट को फिर से सबसे आगे रखने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी है.

BCCI ने ICC की सराहना की
BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा, ‘मैं BCCI की तरफ से ICC को बहुत अच्छा सॉल्यूशन निकालने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत और सभी पक्षों को सुनने के बाद यह फैसला लिया गया है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘ICC के रिप्रेजेंटेटिव द्वारा शुरू की गई बातचीत का नतीजा देखकर मैं बहुत खुश हूं, जिसे ICC चेयरमैन ने सुपरवाइज किया और जो रिप्रेजेंटेटिव लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करने गए थे. वो एक अच्छा सॉल्यूशन है, एक दोस्ताना सॉल्यूशन, जिसमें क्रिकेट के महत्व को सबसे ऊपर रखा गया है.’

उन्होंने ये भी कहा कि अब यह वर्ल्ड कप सफलतापूर्वक होगा. इस बातचीत में बांग्लादेश की भावनाओं को भी समझा गया है, और उनके बोर्ड को कुछ राहत दी गई है, और वे भी खुश हूं, उन्होंने भी ICC की कोशिशों की तारीफ की है. यह सबके लिए विन-विन सिचुएशन है और मुझे खुशी है कि मैच होगा और वर्ल्ड कप एक सफल इवेंट होगा.

विवाद कब और कहां से शुरू हूआ?
बता दें कि ये पूरा विवाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफीजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद खड़ा हुआ. क्योंकि बांग्लादेश की सरकार ने भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भारत भेजने से मना कर दिया. जिसके बाद आईसीसी ने उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया.

इसके बाद, पाकिस्तान ने आईसीसी के इस कदम को दोहरा मापदंड बताया और बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट करने का ऐलान करके क्रिकेट में एक नया विवाद खड़ा कर दिया था.

Read more

Local News