बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के भऊआपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रामगोपाल का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के परिवार ने पड़ोसी पर चोरी का झूठा आरोप लगाने और पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया।
चोरी के आरोपों से पुलिस ने इन्कार किया है।रामगोपाल की मौत के बाद रविवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर उनके छोटे भाई आशू ने बताया कि नौ जनवरी की रात रामगोपाल शराब के नशे में घर के बाहर निकले। पड़ोसी के दरवाजे से उनका हाथ लग गया। इसे लेकर पड़ोसी ने रामगोपाल पर चोरी का शक जताकर थाने में तहरीर दे दी।
आरोप लगाया कि इन लोगों ने रामगोपाल की पिटाई भी कर दी। पुलिस कार्रवाई या पिटाई के डर से रामगोपाल ने पड़ोसी के ही खेत में जाकर पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली।



