Thursday, June 18, 2026

Bajaj Auto ने अपनी Pulsar सीरीज की Bajaj Puslar 220F को LED हेडलाइट के साथ अपडेट करते हुए बाजार में लॉन्च कर दिया है.

Share

स्वदेशी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने अपनी Pulsar सीरीज की Bajaj Puslar 220F को LED हेडलाइट के साथ अपडेट करते हुए बाजार में लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ ही इसका लुक भी बेहतर हुआ है. इस मोटरसाइकिल में पिछली बार दिसंबर 2025 में एक अहम अपडेट किया गया था, जिसमें नए ग्राफ़िक्स, LED इंडिकेटर्स और नए कलर स्कीम शामिल किए गए थे.

Bajaj Pulsar 220F के अपडेट्स
मोटरसाइकिल में सबसे बड़ा बदलाव, इसकी नई LED हेडलाइट यूनिट का जुड़ना है, जिसमें इंटीग्रेटेड LED DRLs भी दिए गए हैं, इसने पुराने हैलोजन सेटअप को रिप्लेस किया है.

इस नई लाइटिंग को जाने-पहचाने सेमी-फेयर्ड फ्रंट एंड में लगाया गया है, जबकि बाइक के बाकी बॉडीवर्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसका लुक भी वैसा ही रखा गया है, जो सालों से Pulsar 220F की पहचान बन गया है.

Bajaj Pulsar 220F का इंजन
मोटरसाइकिल में लाइटिंग में बदलाव के अलावा, इसके मैकेनिकल हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें अब भी वही 220cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 20.9hp की पावर और 18.6Nm का टॉर्क प्रदान करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है.

Bajaj Pulsar 220F की कीमत
नई अपडेटेड Bajaj Pulsar 220F की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 1.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है. बीते दिसंबर में हुए पिछले अपडेट के बाद इसकी कीमत 1.28 लाख रुपये थी, यानी अब इसमें 8,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

Bajaj Pulsar 220F, कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे पुरानी मोटरसाइकिलों में से एक है और नए व ज़्यादा मॉडर्न विकल्पों से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद इसके चाहने वालों की संख्या बनी हुई है.

जैसा कि हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि, Bajaj अपनी क्लासिक Pulsar रेंज को बड़े पैमाने पर अपडेट करने की तैयारी कर रही है. इसमें अगली जनरेशन की Pulsar 125 भी शामिल है, जिसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है.

संभावना जताई जा रही है कि ये मोटरसाइकिलें एक बिल्कुल नए प्लेटफ़ॉर्म पर आएंगी, जिनमें चेसिस और सस्पेंशन में बड़े बदलाव किए जाएंगे. अब यह देखना बाकी है कि क्या Pulsar 220F को भी इस बड़े बदलाव में शामिल किया जाएगा या नहीं.

Read more

Local News