Tuesday, March 24, 2026

Audi India, Mercedes-Benz India और BMW India इस वित्त वर्ष की शुरुआत से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ातरी करने की घोषणा की है.

Share

 लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi India, Mercedes-Benz India और BMW India उन पहली कार निर्माता कंपनियों में से हैं, जिन्होंने नए वित्त वर्ष की शुरुआत से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है.

दोनों यूरोपीय कार निर्माताओं ने जानकारी दी है कि वे अपनी कारों की रेंज की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने वाली हैं, जिसके पीछे उन्होंने रुपये में उतार-चढ़ाव और बढ़ती इनपुट लागत को कारण बताया है.

जर्मन कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz ने पहले कहा था कि वह विनिमय दर में होने वाले उतार-चढ़ाव की भरपाई करने के लिए, साल 2026 की सभी तिमाहियों में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है.

साल 2026 में Mercedes-Benz और BMW के लिए यह दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी है. इससे पहले कंपनी ने 1 जनवरी, 2026 को भी कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. वहीं, Audi के लिए इस कैलेंडर वर्ष में यह कीमतों में पहली बढ़ोतरी है.

Mercedes-Benz GLA

एक बयान में, Mercedes-Benz India के सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट, ब्रेंडन सिसिंग ने कहा कि, “1 अप्रैल से, हम अपने पूरे पोर्टफोलियो में कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत का बदलाव लागू करेंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि, “यह फ़ैसला मुख्य रूप से लगातार हो रही फ़ॉरेक्स (विदेशी मुद्रा) में उतार-चढ़ाव, खासकर यूरो के मुकाबले रुपये की लगातार गिरती कीमत, और साथ ही बढ़ती इनपुट लागतों की वजह से लिया गया है. हालांकि हम हमेशा लागत के दबाव को खुद उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बिज़नेस को बनाए रखने के लिए कीमतों में कुछ बदलाव ज़रूरी हो जाते हैं.”

कुछ इसी तरह का बयान Audi India के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों ने भी दिया. उन्होंने कहा कि, “हाल ही में इनपुट लागत में बढ़ोतरी और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण, हम 1 अप्रैल, 2026 से कीमतों में 2 प्रतिशत तक का बदलाव लागू कर रहे हैं. हम अपने ग्राहकों पर इस कीमत बढ़ोतरी के असर को कम से कम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

BMW Group India के प्रेसिडेंट और CEO, हरदीप सिंह ब्रार ने भी एक बयान में कंपनी की इन्हीं समस्याओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि, “लॉजिस्टिक्स और मटीरियल की बढ़ती लागत के साथ-साथ रुपये की गिरती कीमत की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी ज़रूरी हो गई थी, जिसका असर स्थानीय तौर पर असेंबल की गई और CBU इंपोर्टेड, दोनों तरह की गाड़ियों पर पड़ेगा. खास बात यह है कि इसकी सिस्टर कंपनी, MINI पर भी इसका असर पड़ेगा.

BMW M2 CS

इन कंपनियों की कीमतों में बढ़ोतरी को एक तरफ रखें, तो Mercedes-Benz के लिए साल 2026 में भारत में एक और व्यस्त साल रहने वाला है, क्योंकि कंपनी ने भारतीय बाज़ार में 12 नए या अपडेटेड मॉडल्स लॉन्च करने की पुष्टि भी की है. Mercedes-Benz ने अब तक Maybach GLS और EQS SUV के नए वेरिएंट्स लॉन्च कर दिए हैं, लेकिन अगले साल पूरी तरह से इलेक्ट्रिक CLA सेडान को लॉन्च किया जाएगा.

वहीं BMW की बात करें तो इसके लिए भी यह साल काफी व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि कंपनी ने अपने पूरे पोर्टफोलियो में कई बिल्कुल नए या अपडेटेड मॉडल पेश करने की योजना बनाई है. BMW ने हाल ही में भारतीय बाज़ार में लिमिटेड-रन BMW M2 CS को पेश किया है. वहीं, दूसरी ओर Audi ने भी हाल ही में भारतीय बाज़ार के लिए अपनी पहनी नई कार Audi SQ8 लॉन्च किया है.

Read more

Local News