लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi India आगामी 17 मार्च को अपनी नई Audi SQ8 एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी इस कार की लॉन्च के साथ अपने फ्लैगशिप SUV पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
नई Audi SQ8 को कंपनी के इंडिया पोर्टफोलियो में स्टैंडर्ड Q8 और फुल-ब्लोंड Audi RS Q8 के बीच रखा जाएगा. यह मिड-स्पेक मॉडल परफॉर्मेंस के मामले में खुद को अलग बनाता है, साथ ही अपने सिबलिंग्स के मुकाबले इसमें अंदर और बाहर कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं.

नई Audi SQ8 का पावरट्रेन
इंजन की बात करें तो नई Audi SQ8 में 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 507 bhp की पावर देता है, जबकि ज़्यादा पावरफुल RS Q8 इसी इंजन से ज़्यादा ट्यूनिंग में 640 bhp की पावर उत्पन्न करता है. इसकी तुलना में, स्टैंडर्ड Audi Q8 में 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल V6 इंजन मिलता है.
यह इंजन लगभग 340 bhp की पावर देता है. वहीं, परफॉर्मेंस की बात करें तो, नई Audi SQ8 सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है, जबकि इलेक्ट्रॉनिकली इसकी टॉप स्पीड को 250 kmph तक सीमित रखा गया है.

नई Audi SQ8 का डिजाइन
Audi SQ8 अपने स्टैंडर्ड Q8 मॉडल के कूप-SUV सिलुएट पर बनी है, लेकिन इसमें ज़्यादा स्पोर्टी लुक मिलता है. कार में आगे की तरफ, एक बड़ा सिंगल-फ्रेम ग्रिल लगा है, जिसमें ज़्यादा बारीक इंसर्ट पैटर्न और मोटा सराउंड दिया गया है, जिसके दोनों ओर शार्प LED हेडलैंप मिलते हैं.इसके अलावा, फ्रंट बंपर में बड़े साइड इनटेक हैं, जिनमें कंट्रास्टिंग सिल्वर ट्रिम एलिमेंट दिए गए हैं, जो इसे ज़्यादा अग्रेसिव लुक देते हैं.
साइड प्रोफ़ाइल की बात करें तो, यहां पर ढलान वाली रूफ और चौड़े हिस्सों को बरकरार रखा गया है, लेकिन Audi SQ8 बड़े, मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील्स (स्टैंडर्ड तौर पर 21-इंच) और फ्रंट फेंडर पर हल्की S बैजिंग के साथ सबसे अलग दिखती है. विंडो लाइन और लोअर बॉडी सेक्शन के आस-पास गहरे कलर के एक्सेंट इसे स्टैंडर्ड Audi Q8 से और अलग बनाते हैं.
इसके अवाला, पीछे नजर डाले तो पूरी चौड़ाई वाली LED लाइट बार टेलगेट पर लगाई गई है, जबकि बंपर में क्वाड एग्जॉस्ट आउटलेट और एक स्पोर्टियर डिफ्यूज़र-स्टाइल इंसर्ट दिए गए हैं. रेगुलर Audi Q8 की तुलना में, नई SQ8 नीची दिखती है, हालांकि यह RS वेरिएंट में देखी गई ज़्यादा एक्सट्रीम स्टाइलिंग से थोड़ी पीछे है.

नई Audi SQ8 का इंटीरियर
Audi SQ8 के केबिन की बात करें, तो यह Audi के जाने-पहचाने लेआउट जैसा ही दिखता है. यहां पर डैशबोर्ड में चौड़ा, हॉरिजॉन्टल डिज़ाइन मिलता है, जिसमें इंटीग्रेटेड एयर वेंट और लेयर्ड ट्रिम एलिमेंट दिए गए हैं, जिसमें कार्बन-फाइबर-स्टाइल इंसर्ट और मेटैलिक एक्सेंट शामिल हैं.
इसके अलावा, कार में दिए गए फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील के पीछे एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जबकि सेंटर कंसोल में इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए दो टचस्क्रीन लगाई गई हैं.


