Monday, March 23, 2026

Apple नॉन-प्रीमियम लैपटॉप सेगमेंट में एक नया MacBook लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है.

Share

एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज Apple नॉन-प्रीमियम लैपटॉप सेगमेंट में एक नया MacBook लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूपर्टिनो की यह बड़ी टेक कंपनी मार्च में कम कीमत वाला डिवाइस लॉन्च कर सकती है. जानकारी सामने आ रही है कि कंपनी द्वारा अगले महीने एक इवेंट की तैयारी की जा रही है, जिसमें MacBook की हेडलाइन अनाउंसमेंट हो सकती है.

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी अपने आम कलरवे कन्वेंशन से अलग तरीका भी अपना रही है, और बताया जा रहा है कि वह नए MacBook के लिए चमकीले और ‘प्लेफुल कलर्स’ टेस्ट कर रही है. पहले बताया जा रहा था कि लैपटॉप में वही चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा, जो iPhone 16 Pro मॉडल्स में है.

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने पावर ऑन न्यूज़लेटर में दावा किया कि Apple अगले महीने एक इवेंट की योजना बना रहा है, जहां नया MacBook लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि यह साफ़ नहीं है कि कंपनी मार्च का इवेंट सिर्फ़ नए मैकबुक के लिए होस्ट करेगी, या कोई और हार्डवेयर भी पेश करने का प्लान है.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नया लैपटॉप 1,000 डॉलर यानी लगभग 90,700 रुपये की कीमत पर उतारा जा सकता है, जिससे यह मार्केट में सबसे सस्ता MacBook बन जाएगा. नए MacBook की कीमत कम रखने के लिए, कंपनी इस मशीन में A18 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा, जोकि वही प्रोसेसर है, जो iPhone 16 Pro मॉडल में है.

इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि इसमें Air और Pro वेरिएंट के मुकाबले थोड़ा छोटा डिस्प्ले होगा, जो 13 इंच से थोड़ा कम होगा. जैसा कि ऊपर बताया गया है, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple नए डिवाइस के लिए हल्के रंगों के अपने फ़ॉर्मूले को छोड़ रहा है, और बताया जा रहा है कि कंपनी ने हल्के पीले, हल्के हरे, नीले, गुलाबी, क्लासिक सिल्वर और गहरे ग्रे जैसे ऑप्शन टेस्ट किए हैं.

हालांकि, गुरमन ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि जब नया MacBook लॉन्च होगा तो ये सभी ऑप्शन उपलब्ध होंगे या नहीं. कंपनी ने इस प्रोडक्ट का कोडनेम J700 रखा है, जिसके बारे में गुरमन का दावा है कि इसकी बिल्ड क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इसमें एल्युमिनियम चेसिस होगा, जिसे प्रोडक्शन कॉस्ट कम करने के लिए एक नए मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का इस्तेमाल करके बनाया गया है. यह खास टेक्निक कंपनी द्वारा अभी इस्तेमाल की जा रही टेक्निक से भी तेज़ बताई जा रही है.

Read more

Local News