Sunday, March 22, 2026

Apple जल्द CarPlay कार स्क्रीन पर Apple TV स्ट्रीमिंग की सुविधा दे सकता है, जो सिर्फ खड़ी गाड़ी में काम करेगी.

Share

 टेक्नोलॉजी की दुनिया में एप्पल एक बड़ा नाम है. एप्पल अक्सर अपनी किसी नई टेक्नोलॉजी या डिवाइस के कारण सुर्खियों में बनी रहती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हाल है. एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल जल्द ही आईफोन यूज़र्स को अपनी कार की स्क्रीन पर सीधे Apple TV का कंटेंट देखने की सुविधा दे सकती है. यह नया फीचर “AirPlay Video in the Car” नाम से लाया जाएगा. इसकी पहली झलक साल 2025 में वर्ल्डवाइड डेवलपर कान्फ्रेंस में दिखाई गई थी, लेकिन तब से यह फीचर आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ था.

अब हाल ही में iOS 26.4 के पब्लिक बीटा वर्जन में यह फीचर नजर आया है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि एप्पल इसे जल्द सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट कर सकता है. AirPlay Video in the Car फीचर के जरिए यूजर अपने आईफोन से वीडियो कंटेंट को सीधे CarPlay सपोर्ट वाली कार स्क्रीन पर स्ट्रीम कर पाएंगे. हालांकि, यह सिर्फ साधारण स्क्रीन मिररिंग नहीं होगी. एप्पल ने इसमें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अहम शर्त रखी है. यह फीचर तभी काम करेगा, जब गाड़ी पूरी तरह रुकी हुई होगी. इसका मतलब है कि चलती गाड़ी में वीडियो देखने की परमिशन नहीं होगी यानी यूज़र्स इस फीचर का इस्तेमाल पार्किंग में, चार्जिंग के दौरान या किसी का इंतजार करते वक्त ही कर सकेंगे.

अन्य ब्रांड्स की कार में भी मिलेगा फीचर

इस फीचर का फायदा सभी कारों को अपने आप नहीं मिलेगा. इसके लिए कार मैन्युफैक्चर्स को अपने इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपडेट करना होगा. जब तक कंपनी की कार में CarPlay के साथ AirPlay वीडियो सपोर्ट नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक यूज़र्स इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इस फीचर को धीरे-धीरे अलग-अलग ब्रांड्स की कारों में भी पहुंचाया जाएगा.

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कारप्ले सपोर्ट वाली स्क्रीन पर एक अलग Apple TV जैसा इंटरफेस भी मिलेगा, जो किसी स्टैंडअलोन ऐप की तरह काम करेगा. इसका फायदा यह होगा कि यूज़र अपने आईफोन पर अधूरा छोड़ा गया शो या फिल्म वहीं से कार की स्क्रीन पर दोबारा शुरू कर पाएंगे. इसके साथ यूज़र सीधे कार की स्क्रीन से नए एपिसोड या वीडियो भी चला सकेंगे.

iOS 26.4 पब्लिक बीटा अपडेट में कारप्ले के लिए वॉयस-बेस्ड कन्वर्सेशनल ऐप्स का सपोर्ट भी देखा गया है. हालांकि, इसमें कुछ सीमाएं होंगी. ऐसा माना जा रहा है कि थर्ड पार्टी एआई ऐप्स को “Hey Siri” जैसे हॉट कीवर्ड से एक्टिव करने की इजाजत नहीं मिलेगी. ऐसे में यूजर्स को पहले ऐप खोलना होगा, फिर उससे बात करनी होगी. एप्पल ने अभी तक AirPlay Video in the Car फीचर की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है.ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इसे iOS 24.6 के फाइनल फेज में धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा.

Read more

Local News