Monday, March 23, 2026

Anthropic ने बेंगलुरु में पहला भारत ऑफिस खोला है, जहां अब इंडियन टैलेंट की भर्ती होगी. भा

Share

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की दुनिया में कई कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही है. उनमें से एक Anthropic भी है, जिसे भारत में अपना पहला ऑफिस खोल दिया है. कंपनी ने सोमवार यानी 16 फरवरी 2026 को भारत के बेंगलुरु में अपना पहला ऑफिस खोला है. इसकी खास बात है कि कंपनी ने भारत में अपना पहला ऑफिस AI IMPACT 2026 को पहले दिन खोला है. इससे साफ है कि कंपनी भारत के बाज़ार को लेकर काफी गंभीर है.

कंपनी के मुताबिक, भारत अब उसके लिए दूसरा सबसे बड़ा यूज़र बेस बन चुका है. एशिया-प्रशांत क्षेत्र में यह उसका दूसरा ऑफिस है. इससे पहले कंपनी ने जापान के टोक्यो में अपनी मौजूदगी बनाई थी. बेंगलुरु में नया ऑफिस खोलने के साथ ही कंपनी ने यहां लोकल टैलेंट की भर्ती भी शुरू कर दी है. यह नया दफ्तर Embassy Golf Links Business Park में स्थित है. कंपनी का कहना है कि यह ऑफिस भारत में उसके कई बड़े पार्टनरशिप प्रोजेक्ट्स को संभालेगा. Anthropic ने शिक्षा, एंटरप्राइज और कृषि जैसे क्षेत्रों में कई संगठनों के साथ मिलकर काम शुरू किया है.

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी karya और Collective Intelligence Project के साथ मिलकर ऐसे टेस्ट तैयार कर रही है, जो कृषि और कानून जैसे स्थानीय मुद्दों पर AI की परफॉर्मेंस को जांच सकें. इस पहल में Digital Green और Adalat AI के एक्सपर्ट भी शामिल होंगे. कंपनी का मानना है कि इस तरह के प्रोजेक्ट्स से भविष्य में एआई मॉडल्स को भारतीय भाषाओं और स्थानीय जरूरतों के मुताबिक बेहतर बनाया जा सकेगा. खासकर, Indic भाषाओं के यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा.

Anthropic ने यह भी बताया कि अक्टूबर 2025 में भारत में विस्तार की घोषणा के बाद से यहां उसका रन-रेट रेवेन्यू दोगुना हो चुका है. भारतीय बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी एंटरप्राइज और स्टार्टअप्स को AI सॉल्यूशंस डिजाइन करने और स्केल करने में मदद दे रही है. भारत में उसके प्रमुख ग्राहकों में Air India, Cognizant, Razorpay, Enterpret और Emergent AI जैसी कंपनियां शामिल हैं.

कंपनी की इंडिया मैनेजिंग डायरेक्टर इरीना घोषे ने कहा कि भारत जिम्मेदार AI के फायदे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए दुनिया के सबसे मजबूत और संभावनाओं से भरे बाजारों में से एक है. यहां टेक्नोलॉजी टैलेंट, मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी के जरिए लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने का अनुभव पहले से मौजूद है. यही वजह है कि Anthropic ने भारत में अपनी जड़ें मजबूत करने का फैसला किया है.

Read more

Local News