Monday, July 27, 2026

बंदगांव में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कांग्रेस नेताओं ने लिया जायजा.

Share

चक्रधरपुर/बंदगांव: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कराईकेला, हुड़ागदा और नकटी पंचायत के कई बूथों पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान नेताओं ने बूथों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का आकलन किया और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से मतदाता सूची अद्यतन करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया।

इस निरीक्षण दल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोयपाई, जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर, पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकू तथा बंदगांव प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रखंड बीस सूत्री सदस्य महेश प्रसाद साहु शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने अधिकारियों और बीएलओ से निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण कार्य पूरा करने की अपील की, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूट न जाए।

दौरे के दौरान नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की और उन्हें मतदाता जागरूकता एवं पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। निरीक्षण के समय संबंधित बीएलओ और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Read more

Local News