रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने पैरामेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा पहले 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे अगले आदेश तक टाल दिया गया है।
पर्षद की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। संशोधित कार्यक्रम की जानकारी प्रमुख समाचार पत्रों के साथ-साथ JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी नई सूचना या परीक्षा कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए नियमित रूप से पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। नई परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
JCECEB ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति से बचा जा सके।
