Friday, July 10, 2026

छात्रों की गूंज, रांची द्वारा रविवार 12 जुलाई को Students Marathon का आयोजन किया जाएगा.

Share

रांचीः छात्रों की गूंज, रांची द्वारा रविवार 12 जुलाई को Students Marathon का आयोजन किया जाएगा. यह मैराथन 12 जुलाई को सुबह 6:00 बजे रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समीप से शुरू होगा. इसके लिए प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 5:30 बजे निर्धारित है.

रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 5 किलोमीटर की इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता, अनुशासन, सामाजिक सहभागिता और छात्र एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित करना है. प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं.

  • प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹15,000, द्वितीय स्थान पर ₹10,000 तथा तृतीय स्थान पर ₹5,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. इसके अतिरिक्त दोनों वर्गों के शीर्ष पांच विजेताओं को स्मार्ट वॉच भेंट की जाएगी और सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-शर्ट उपलब्ध कराई जाएगी. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है.
  • इस अवसर पर सिटी को-ऑर्डिनेटर कुमार राजा ने कहा कि “Students Marathon 2026 केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्सव है. ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य छात्रों को एक ऐसा सकारात्मक मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता का परिचय दे सकें.
  • उन्होंने कहा कि इस आयोजन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कन्हैया कुमार, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.
  • सिटी को-ऑर्डिनेटर कुमार राजा ने झारखंड के सभी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें. उन्होंने कहा कि Students Marathon 2026 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को जोड़ने और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक जनभागीदारी बढ़ाने का एक व्यापक अभियान है.

‘छात्रों की गूंज’ का यह प्रयास युवाओं में फिटनेस के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. आयोजन समिति ने रांची एवं झारखंड के सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं, खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से 12 जुलाई को मोरहाबादी मैदान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर Students Marathon 2026 को ऐतिहासिक और सफल बनाने की अपील की है.

Read more

Local News