Saturday, July 4, 2026

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2015 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है.

Share

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2015 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा SLP (C) संख्या-1359/2023 (जितेन्द्र कुमार शर्मा एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य) में 3 जून 2026 को दिए गए आदेश के अनुपालन में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की समीक्षा की गई.

  • समीक्षा के बाद आयोग ने लिखित परीक्षा में सफल 451 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical/Fitness Test) के लिए योग्य घोषित किया है. आयोग ने इन सभी चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबरों की सूची जारी कर दी है.
  • JSSC ने स्पष्ट किया है कि यह चयन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप अभिलेखों की समीक्षा के आधार पर किया गया है. शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित तिथि, समय और अन्य दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे.

आयोग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से नियमित रूप से JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की है.

Read more

Local News