Tuesday, June 30, 2026

हजारीबाग जिले में मंगलवार को हूल दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया.

Share

Hazaribagh : हजारीबाग जिले में मंगलवार को हूल दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया. उन्होंने सबसे पहले हजारीबाग के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप स्थित सिदो-कान्हू चौक पर पहुंचकर हूल विद्रोह के महान नायक शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया.

  • समारोह में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे. आदिवासी तीर-धनुष, कुल्हाड़ी व पेड़ की डालियां लेकर पहुंचे थे. यह दृश्य बेहद प्रेरणादायक था, जो प्रकृति और संस्कृति के गहरे रिश्ते को दर्शाता है.

सांसद ने कहा कि हमें देश की आजादी में झारखंड के असंख्य वीरों के बलिदान से सीख लेने की जरूरत है. जिस प्रकार उन्होंने एक न्यायपूर्ण देश की कल्पना की थी, हमें उसी दिशा में निरंतर कार्य करते रहना है. ताकि उनके सपनों को साकार किया जा सके. आज का दिन इतिहास, नायकों और उनके मूल्यों की याद दिलाता है.

Read more

Local News